Parliament Session LIVE: लोकसभा की कार्यवाही 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक स्थगित

Parliament Monsoon Session Today LIVE: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया,पीएम मोदी ने कहा कि'उनके निधन से दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं।' पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Parliament Session LIVE

LIVE Feed
Aug 04, 2025, 2:24 PM IST

लोकसभा की कार्यवाही 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक स्थगित
Aug 04, 2025, 2:22 PM IST

ऑपरेशन महादेव में ढेर तीनों पहलगाम हमलावर निकले PAK नागरिक

'कराची चॉकलेट, पाकिस्तानी वोटर ID, DNA सबूत', ऑपरेशन महादेव में ढेर तीनों Pahalgam हमलावर निकले PAK नागरिक
Aug 04, 2025, 2:21 PM IST

जेल में Prajwal Revanna की कैसी होगी जिंदगी, कितनी सैलरी?

हफ्ते में 6 दिन मजदूरी, महीने में 4 दिन मटन-चिकन, जेल में Prajwal Revanna की कैसी होगी जिंदगी, कितनी सैलरी?
Aug 04, 2025, 2:20 PM IST

Parliament Session LIVE: 'विपक्ष केवल सदन का समय भी बर्बाद कर रहा'

लोकसभा में विपक्षी सांसदों के नारे लगाने पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "आज सदन की स्थिति देखकर मुझे दुख हुआ। सभी दलों ने मिलकर राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक पर चर्चा करने और उसे पारित करने का फैसला किया था। विपक्ष के अनुरोध पर, हम इन विधेयकों पर चर्चा के लिए दो दिन आवंटित करने पर सहमत हुए। अब जब हम खिलाड़ियों के लिए यह महत्वपूर्ण विधेयक लाए हैं, तो विपक्ष व्यवधान पैदा कर रहा है... खेल मंत्री भी चर्चा के लिए तैयार हैं... आप न केवल वह नहीं कह रहे हैं जो आप कहना चाहते हैं, बल्कि सदन का समय भी बर्बाद कर रहे हैं।"
Aug 04, 2025, 1:58 PM IST

दिल्ली में मॉर्निंग वॉक कर रहीं महिला सांसद से चेन लूटी

Delhi: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला सांसद से VIP एरिया में लूट, सड़क पर बदमाशों ने चेन छीनी, कई जगह आईं चोटें
Aug 04, 2025, 1:57 PM IST

'सांसदों से विरोध प्रदर्शन बंद करने की अपील'

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सांसदों से विरोध प्रदर्शन बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि ऐसी रुकावटें लोकतंत्र के लिए उचित नहीं हैं।
Aug 04, 2025, 1:54 PM IST

सर गंगा राम अस्पताल से रवाना हुए PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर गंगा राम अस्पताल से रवाना हुए। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद आज अस्पताल में निधन हो गया।
Aug 04, 2025, 1:06 PM IST

SC ने क्यों लगाई Rahul Gandhi को फटकार, क्या है मामला?

आपको कैसे पता कि चीन ने भारत की धरती पर कब्जा किया? SC ने लगाई Rahul Gandhi को फटकार, क्या है मामला?
Aug 04, 2025, 1:04 PM IST

मैं अभी भी सदमे में हूं: कांग्रेस सांसद आर. सुधा

'मैं अभी भी सदमे में हूं। इस देश में महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है... मैं आम महिलाओं के बारे में सोच रही हूँ, वे कहाँ जाएँगी?... इस राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री शासन कर रही है। सुरक्षा कहाँ है? अगर उन्होंने मेरी गर्दन काट दी होती, तो मैं वहीं मर जाती...' कांग्रेस सांसद आर. सुधा ने दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में अपनी सोने की चेन छीने जाने के बाद कहा।
Aug 04, 2025, 1:03 PM IST

'जो लोग SIR का विरोध कर रहे हैं, वे चुनाव में धोखाधड़ी चाहते हैं'

जो लोग SIR का विरोध कर रहे हैं, वे चुनाव में धोखाधड़ी चाहते हैं। यह चुनाव आयोग का निर्णय है, और चुनाव आयोग का निर्णय बिल्कुल सही है क्योंकि यह संविधान के अनुरूप है:केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह
Aug 04, 2025, 1:01 PM IST

Kamal Haasan ने फिर दिया सनातन पर विवादित बयान

Kamal Haasan ने शिक्षा पर बोलते हुए दिया विवादित बयान, 'सनातन की बेड़ियों को काटने के लिए पढ़ाई जरूरी'
Aug 04, 2025, 11:21 AM IST

राज्यसभा की कार्यवाही 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित

वर्तमान सांसद शिबू सोरेन के निधन पर सदन में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 5 अगस्त सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Aug 04, 2025, 11:20 AM IST

लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

सदन में हंगामे के बीच आज लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Aug 04, 2025, 11:19 AM IST

झारखंड ने खोया 'गुरुजी'—कौन थे शिबू सोरेन, पढ़ें सफरनामा

Shibu Soren: कौन थे 'गुरुजी' शिबू सोरेन? जिनके संघर्ष से बना झारखंड, बेटा हैं CM, पढ़िए राजनीतिक सफर
Aug 04, 2025, 11:17 AM IST

राज्यसभा सदस्यों ने शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की

राज्यसभा सदस्यों ने सांसद, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका आज लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया।
Aug 04, 2025, 10:28 AM IST

शिबू सोरेन का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'शिबू सोरेन जी एक ज़मीनी नेता थे, जिन्होंने जनता के प्रति अटूट समर्पण के साथ सार्वजनिक जीवन में तरक्की की। वे आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए विशेष रूप से प्रतिबद्ध थे। उनके निधन से दुःख हुआ। मेरी संवेदनाएँ उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से बात की और संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।'
Aug 04, 2025, 10:20 AM IST

अपने पीछे अथाह संपत्ति छोड़ गए झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन

अपने पीछे अथाह संपत्ति छोड़ गए झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन, जानें 'गुरुजी' की विरासत में कितना धन
Aug 04, 2025, 10:19 AM IST

झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

Shibu Soren: झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार
Aug 04, 2025, 9:56 AM IST

LIVE: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद निधन
Aug 04, 2025, 9:41 AM IST

'A फॉर अखिलेश', 'D फॉर डिंपल', यूपी में सपा नेताओं पर FIR

'A फॉर अखिलेश', 'D फॉर डिंपल', यूपी की राजनीति में 'PDA पाठशाला' ने मचाया बवाल, सपा नेताओं पर FIR
Aug 04, 2025, 9:40 AM IST

दो कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर सथ्गन नोटिस

लोकसभा में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने छत्तीसगढ़ में दो कैथोलिक ननों और एक आदिवासी युवक की गिरफ्तारी पर चर्चा के लिए कार्यस्थगन प्रस्ताव पेश किया।
Aug 04, 2025, 8:58 AM IST

Parliament Session: SIR पर आज भी हंगामे के आसार

Parliament Session: SIR पर आज भी हंगामे के आसार, जानिए संसद में क्या रहेगा खास?
Aug 04, 2025, 8:57 AM IST

Parliament Session LIVE: कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने दिया स्थगन नोटिस

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में चुनाव आयोग द्वारा किए गए एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया।
Aug 04, 2025, 8:55 AM IST

संसद में आज भी SIR को लेकर हंगामा देखने को मिल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+