नितिन गडकरी- कांग्रेस के लोग दिल से मेरे साथ, जीतने का दे रहे हैं आश्वासन
नागपुर: भाजपा के सीनियर और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा अपने चुनाव लड़ने को लेकर बयान दिया। नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। यहां आरएसएस का मुख्यालय है और गडकरी की गिनती आरएसएस के करीबी लोगों में होती है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता मेरे साथ है और मुझे जीतने का आश्वासन दे रहे हैं।
नागुपर में उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मुझे फोन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मैं निश्चित रूप से चुनाव जीतूंगा। वो कहते हैं कि शारीरिक रूप से वो कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं लेकिन मानसिक रूप से मेरे साथ है।
गौरतलब है कि नितिन गडकरी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। वो बीजेपी के संसदीय बोर्ड के सदस्य हैं। बीजेपी ने होली के दिन अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें नितिन गडकरी को दोबारा नागपुर से टिकट दिया गया। पहली लिस्ट में उनके साथ राजनाथ सिंह, पीएम मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री की उम्मीदवारी का ऐलान किया गया था। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटे हैं। जो उत्तर प्रदेश के बाद सबसे अधिक हैं। पार्टी ने यहां अपनी सबसे पुरानी सहयोगियों में से शिवशेना के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। महाराष्ट्र में इस बार सात चरण में मतदान हैं। वोटों की गिनती 23 मई को होगी।
ये भी पढ़ें- सुषमा ने दिया गडकरी को 'विजयी भव' का आशीर्वाद, वायरल हुआ Video,लोगों ने कही बड़ी बात