ज्योतिरादित्य बोले- राहुल के इस्तीफे को गुजर चुके 7 हफ्ते, जल्द तलाशना होगा नया अध्यक्ष
नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद कांग्रेस के अंदर आया भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी को मनाने की कोशिश की लेकिन वे अपने फैसले पर अड़े रहे। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी के भीतर इस्तीफों का एक दौर शुरू हो गया और कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफ दे दिया, उनमें गुना के पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हैं। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बयान आया है।

जल्द तलाशना होगा नया अध्यक्ष- सिंधिया
ज्योतिरादित्य ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी का इस्तीफा अकल्पनीय था। उन्होंने कहा कि जो इस पुरानी पार्टी को फिर से खड़ा कर सके, ऐसे नेता का चुनाव जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। ज्योतिरादित्य ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे। लेकिन अब 7 हफ्ते गुजर चुके हैं, ऐसे में कांग्रेस वर्किंग कमेटी को जल्द से जल्द अगले अध्यक्ष का चुनाव करना चाहिए।

7 हफ्ते गुजर चुके अब- ज्योतिरादित्य सिंधिया
कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में अपने नाम की चर्चा पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'मैं कभी इस दौड़ में शामिल नहीं रहा, सत्ता की दौड़ में ना तो मैं कभी किसी से लड़ा हूं और ना आगे ऐसा करूंगा।' सिंधिया ने कहा कि वे केवल इतना चाहते हैं कि नए अध्यक्ष का फैसला जल्द से जल्द होना चाहिए, समय बीत रहा है और पार्टी के लिए भी ये जरूरी है कि किसी श्रेष्ठ नेता को ये जिम्मेदारी दी जाए।

मैं कभी इस दौड़ में शामिल नहीं रहा- सिंधिया
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महासचिव के पद से पिछले हफ्ते ही इस्तीफा दिया था। बता दें कि राहुल गांधी ने 2017 में सोनिया गांधी के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभाली थी। लोकसभा चुनावों में उन्होंने पार्टी का नेतृत्व किया। हालांकि, इस चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी और पार्टी के 52 उम्मीदवार ही चुनाव जीतकर संसद पहुंचने में कामयाब रहे। खुद राहुल गांधी अमेठी की परंपरागत सीट से चुनाव हार गए। लोकसभा चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।
-
भोपाल में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन: मोदी को बताया “महंगाई का डॉक्टर”, गैस सिलेंडर के दामों पर हंगामा -
Parliament Budget Session: 'आप अबोध बालक हो', संसद में हंगामे पर भड़के गिरिराज सिंह -
MP News: बासमती GI टैग पर दिग्विजय सिंह का केंद्र पर हमला, बोले—न मिला तो करूंगा अनशन -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच












Click it and Unblock the Notifications