Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वेल्लोर लोकसभा चुनाव: डीएमके के अथिर आनंद 8,141 वोटों से जीते

नई दिल्ली। तमिलनाडु की वेल्लोर लोकसभा सीट द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के उम्मीदवार डीएम कथिर आनंद ने 8,141 वोटों से जीत ली है। डीएमके के कथिर आनंद को बेहद करीबी मुकाबले में 485,340 वोट मिले। जबकि एआईएडीएमके कैंडिडेट एसी शनमुगम को 477,199 वोट हसिल हुए। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के एसी शनमुगम और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के डीएम कथिर आनंद बीच लगातार करीबी मुकाबला रहा। ज्यादातर समय पांच से सात हजार का अंतर दोनों कैंडिडेट में रहा। आखिर में डीएमके उम्मीदवार आठ हजार से ज्यादा वोटों से जीतने में कामयाब रहे। डीएमके को कांग्रेस जबकि एआईएडीएमके को भाजपा का समर्थन हासिल था।

dmk

अप्रैल-मई में देशभर में 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव हुए थे। चुनावों के दौरान वेल्लोर लोकसभा सीट पर भारी तादाद में कैश बरामद होने के बाद यहां चुनाव रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद 5 अगस्त को इस सीट पर वोटिंग कराई गई। 5 अगस्त को यहां 71.51 प्रतिशत मतदान हुआ था।

वेल्लोर लोकसभा सीट 1971 के परिसीमन के बाद वजूद में आई। 1971 में परिसीमन के बाद मौजूदा चुनाव से पहले यहां 12 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें चार बार डीएमके को जीत मिली है तो वहीं दो बार पट्टाली मक्कल काची (पीएमके), चार बार कांग्रेस और दो बार एआईएडीएमके ने जीत हासिल की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+