पश्चिम बंगाल: भगवान हनुमान बन बीजेपी के लिए प्रचार करने वाले शख्स ने की आत्महत्या
कोलकाता। लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे निभास सरकार ने गुरुवार दोपहर को नादिया जिले के राणाघाट में आत्महत्या कर ली। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के लिए प्रचार करने के दौरान निभास की भगवान हनुमान के रूप में तस्वीरें सामने आईं थी। निभास सरकार आरएसएस के कार्यकर्ता और एक जात्रा आर्टिस्ट भी थे।

निभास सरकार ने की आत्महत्या
बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान ट्विटर पर राणाघाट में बीजेपी के लिए प्रचार करते निभास की फोटो शेयर की थी, जिसके बाद निभास सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो गए थे। बागुला के मंडल सभापति तपस घोष को निभास सरकार के भाई के जरिए उनकी मौत का पता चला। तपस घोष बताते हैं कि गुरुवार दोपहर को निभास घर पर बाथरूम गए थे।

'हनुमान' बनकर बीजेपी के लिए किया था प्रचार
तपस ने कहा कि इसके कुछ देर बाद वह हाथ में एक शीशी लेकर निकले और अपने भाई प्रलब से कहा कि उन्होंने जहर खा लिया है क्योंकि वे अपने जीवन से दुखी हो गए हैं। इसके तुरंत बाद निभास को कृष्णानगर स्थित अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में निभास ने दम तोड़ दिया। घोष के मुताबिक, ये पारिवारिक मामला है। निभास के बेटे उदयपुर में डॉक्टर हैं।

निभास के बेटे उदयपुर में डॉक्टर हैं
निभास सरकार ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान राणाघाट में बीजेपी के मौजूदा सांसद जगन्नाथ सरकार के लिए चुनाव प्रचार किया था। निभास की मौत पर जगन्नाथ सरकार ने शोक जताया है और निभास को बीजेपी का सच्चा समर्थक बताया है। उन्होंने कहा कि हम दोनों एक-दूसरे को काफी अच्छे से जानते थे। उन्होंने मेरे लिए भगवान हनुमान बनकर चुनाव प्रचार किया था। ये केवल अफवाह है कि एनआरसी मामले में उन्होंने आत्महत्या की है। दिलीप घोष ने भी इस बात से इनकार किया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications