तेज बहादुर को लगा इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका, पीएम नरेंद्र मोदी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका हुई खारिज
प्रयागराज। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। दरअसल, हाईकोर्ट ने शुक्रवार को वाराणसी से सांसद व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव की एक चुनाव याचिका पर यह आदेश जारी किया।

जानकारी के अनुसार, 2019 के आमचुनाव में तेज बहादुर को समाजवादी पार्टी ने इस सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन चुनाव अधिकारी ने उनका नामांकन पत्र रद्द कर दिया था, जिसके चलते वह चुनाव नहीं लड़ सके थे। नामांकन पत्र रद्द होने के बाद तेज बहादुर चुनाव नहीं लड़ सके थे। जिसके बाद तेज बहादुर ने वाराणसी संसदीय सीट से नरेंद्र मोदी के निर्वाचन को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी और चुनाव को रद्द करने की मांग की थी।
हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अक्टूबर माह में फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को न्यायमूर्ति मनोज गुप्ता ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता तेज बहादुर यादव चुनाव में उम्मीदवार नहीं थे। इसलिए, चुनाव में विजेता घोषित किए गए उम्मीदवार के निर्वाचन को चुनौती देने का उनके पास अधिकार नहीं है।
-
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications