हर्षवर्धन के चुनावी हलफनामे पर बवाल: हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब तो केंद्रीय मंत्री ने कही ये बात
नई दिल्ली। दिल्ली के चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र के लोकसभा चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली याचिका पर गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन से जवाब मांगा। जस्टिस नवीन चावला ने याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 सितंबर का दिन निर्धारित किया है।

दरअसल खुद को निवार्चन क्षेत्र का मतदाता होने के नाते अरुण कुमार ने याचिका दायर कर आरोप लगाया है है कि चुनावी हलफनामे में हर्षवर्धन ने अपनी पत्नी की आय के स्रोत जिक्र नहीं किया है, जबकि चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार प्रत्याशियों को अपनी पत्नी और आश्रितों के आय का स्रोत बताना जरूरी है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि बीजेपी नेता ने द्वारका में अपनी पत्नी द्वारा खरीदे गए आवासीय अपार्टमेंट की वास्तविक कीमत का खुलासा नहीं किया है।
बता दें कि इसी साल अप्रैल-मई में हुए संसदीय चुनावों में हर्षवर्धन ने चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश अग्रवाल और आम आदमी पार्टी की ओर से प्रत्याशी पंकज गुप्ता को हराकर जीत हासिल की है। हर्षवर्धन पिछेली बार के लोकसभा चुनाव में इसी सीट से बीजेपी उम्मीदवार थे और जीत हासिल की थी। जिसके बाद इस बार भी पार्टी ने उन्हें चांदनी चौक सीट से उन्हें प्रत्याशी घोषित किया और उनकी जीत मिली।
हाईकोर्ट की ओर से नोटिस पर केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि मैंन ने अभी तक दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस नहीं देखा है। मैं नोटिस पढ़ने के बाद अपना जवाब अदालत में दूंगा। लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि मैंने अपने 25 साल के लंबे करियर में हमेशा से पारदर्शिता बनाए रखी है। मुझे किसी के प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।
यह भी पढ़ें- आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मांगे जा रहे पैसे, पत्नी को रिक्शे पर लादकर भटक रहा पति
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications