साल 2019 में पीएम मोदी ने किया था एक ऐसा ट्वीट जो बन गया 'गोल्डन ट्वीट' ऑफ इंडिया
नई दिल्ली। पीएम मोदी सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव रहते हैं ये हर कोई जानता है। कोई भी मुद्दा हो, पर्व हो या कोई जरूरी मैसेज वो ट्वीट कर देशवासियों साझा भी करते हैं। साल 2019 में भी उन्होंने कई सारे ट्वीट किए लेकिन, लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद किया गए उनके ट्वीट को सबसे ज्यादा रीट्वीट और सबसे ज्यादा लाइक किया गया इसी के साथ उनका ये भारत का गोल्डन ट्वीट बन गया है। एक माइक्रोबलॉगिंग साइट ने सोमवार को ये बात कही। इसके अलावा विराट कोहली द्वारा एमएस धोनी को उनके जन्मदिन पर किया गया ट्वीट को लोगों ने सबसे ज्यादा रीट्वीट किया।

अभी तक 117.6 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव 2019 जीतने के बाद #VijayiBharat के साथ 23 मई को एक ट्वीट किया था। पीएम मोदी के इस ट्वीट को गोल्डन ट्वीट 2019 का खिताब मिला है। इस ट्वीट को अभी तक 117.6 हजार लोगों ने रीट्वीट किया है और 420.6 हजार लोगों ने लाइक किया है।
This also happened to be the most Liked Tweet this year https://t.co/qQ1pC17g7U
— Twitter India (@TwitterIndia) December 10, 2019 '>खेल और मनोरजंन में इस ट्वीट ने मारी बाजी
खेल की बात करें तो इसमें विराट कोहली के एक ट्वीट ने बाजी मारी है जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को जन्मदिन की बधाई दी है। खेल कैटिगरी में विराट कोहली के इस ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक और रीट्वीट मिले हैं। विराट के इस ट्वीट को अभी तक 45.9 हजार लोगों ने रीट्वीट और 412.9 हजार लोगों ने लाइक किया है। इसी के साथ तमिल मनोरंजन इंडस्ट्री ने भी इस साल लोगों के दिलों पर राज करना जारी रखा। अभिनेता विजय (@actorvijay) ने अपनी फिल्म #bigil के पोस्टर को साझा करते हुए ट्वीट किया इसी के साथ मनोरंजन क्षेत्र में ये सबसे अधिक रिट्वीट प्राप्त करने वाला ट्वीट बन गया। साथ ही कुल मिलाकर कमेंट के साथ सबसे अधिक रिट्वीट प्राप्त करने वाला ट्वीट भी बन गया।
ये हैशटैग रहे ज्यादा ट्रेंड में
ट्विटर की ओर से जारी लिस्ट में तमाम हैशटैग्स भी लोकप्रिय रहे. जैसे- #cwc19, #chandrayaan2, #loksabhaelection2019 #article370, #bigil #ayodhyaverdict। इन ट्वीट्स पर यूजर्स के बीच कन्वर्सेशन और पार्टिसिपेशन सबसे ज्यादा रहा।

ये ट्वीट भी रहे चर्चा में
- लोकसभा इलेक्शन 2019: 17वीं लोकसभा का चुनाव चर्चा का विषय रहा।
- CWC: 12वां क्रिकेट वर्ल्ड कप पांचवीं बार इंग्लैंड और वेल्स में कराया गया।
- चंद्रयान 2: इसरो के चंद्रयान मिशन-2 ने दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया।
- पुलवामा: 14 फरवरी को सीआरपीएफ काफिले पर आतंकी हमला दुनिया भर में छाया रहा।
- आर्टिकल 370: जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म. यह बहस का मुद्दा रहा।












Click it and Unblock the Notifications