Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पीएम मोदी ने इस लड़की को दिए 1 करोड़ रुपए, जानिए क्यों

अंबेडकर जयंती के मौके पर नागपुर में हुए कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने लकी ग्राहक योजना के तहत 1 करोड़ रुपए के विजेता को राशि प्रदान की है।

नई दिल्ली। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 126वीं जयंती के मौके पर नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के दौरान शुरू की गई दो योजनाओं के तहत कई विजेताओं को पुरस्कार दिए। इनमें से ही एक ऐसा भी विजेता है जिसे पीएम मोदी ने 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया है। आइए जानते हैं क्यों दिया है इतना बड़ा इनाम। ये भी पढ़ें- अंगूठा दिखाते ही खाते से कटेंगे पैसे, जानिए 'आधार पे' से जुड़ी 6 खास बातें

1 करोड़ रुपए का इनाम

1 करोड़ रुपए का इनाम

अंबेडकर जयंती के मौके पर नागपुर में हुए कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी ने लकी ग्राहक योजना के तहत 1 करोड़ रुपए के विजेता को राशि प्रदान की है। यह राशि महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक छोटे से किराना स्टोर चलाने वाले शख्स की बेटी श्रद्धा को मिला है। उन्होंने सेंट्रल बैंक का इस्तेमाल करते हुए नोटबंदी के दौरान 1590 रुपए का डिजिटल भुगतान किया था। अब इन्हें डिजिटल भुगतान करने के लिए लकी ग्राहक योजना के तहत लकी विजेता चुना गया है, जिसके लिए उसे बंपर इनाम मिला है। ये भी पढ़ें- PM मोदी ने अंबेडकर जयंती पर लॉन्च किया BHIM Aadhaar Pay, अंगूठा दिखाकर हो जाएगा भुगतान

6 लोग बने विजेता

6 लोग बने विजेता

सरकार की तरफ से ग्राहकों और दुकानदारों, दोनों के लिए नोटबंदी के दौरान योजना निकाली गई थी। ग्राहकों में शुरुआती तीन विजेताओं को 1 करोड़ रुपए, 50 लाख रुपए और 25 लाख रुपए का बंपर इनाम दिया गया है, जबकि दुकानदारों में तीन विजेताओं को 50 लाख रुपए, 25 लाख रुपए और 12 लाख रुपए का इनाम दिया गया है। ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर 15 अप्रैल के बाद क्या होगा आपके रिलायंस जियो सिम का?

25 दिसंबर को लाए थे ये योजनाएं

25 दिसंबर को लाए थे ये योजनाएं

मोदी सरकार की तरफ से नोटबंदी के बाद डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए 25 दिसंबर 2016 को लकी ग्राहक योजना और डिजी धन व्यापार योजना की शुरुआत की गई थी। आपको बता दें कि यह स्कीम नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित की जा रही है। इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में सरकार को काफी मदद मिली। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

कब और क्यों हुई थी नोटबंदी

कब और क्यों हुई थी नोटबंदी

8 नवंबर 2016 को नोटबंदी का ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। इसके तहत 9 नवंबर 2016 से 500 और 1000 रुपए के सभी नोट बंद कर दिए गए थे। इन पुराने नोटों के बदले मोदी सरकार ने 2000 रुपए और 500 रुपए के नए नोट जारी किए थे। मोदी सरकार ने यह कदम कालेधन पर लगाम लगाने के लिए उठाया था। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

31 दिसंबर तक की थी मोहलत

31 दिसंबर तक की थी मोहलत

मोदी सरकार ने लोगों के पास पड़े 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बदलने या फिर उन्हें अपने खाते में जमा कराने के लिए लोगों को 31 दिसंबर तक की मोहलत दी थी। हालांकि, सरकार ने कुछ लोगों को मार्च 2017 तक अपने पुराने नोट बदलने की मोहलत दी थी, जिनमें वे लोग थे, जो नोटबंदी के दौरान देश से बाहर थे। ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर कैसे पीएम मोदी की इस योजना में सिर्फ 210 रुपए देकर पाएं 5 हजार रुपए

दिए जा चुके हैं 256 करोड़ के इनाम

दिए जा चुके हैं 256 करोड़ के इनाम

इन दोनों स्कीम के तहत पिछले 100 दिनों के अंदर मोदी सरकार द्वारा लोगों को करीब 256 करोड़ रुपए बांटे जा चुके हैं। यह पैसे करीब 16 लाख लोगों को बांटे गए हैं। पिछले 100 दिनों में रोजाना करीब 1500 ग्राहकों को कुल 1.5 करोड़ रुपए की राशि के लिए चुना जाता था, जो इन योजनाओं के तहत दिया जाने वाला इनाम है। ये भी पढ़ें- पीएफ खाताधारकों को कुछ दिनों की मोहलत, फिर रुक जाएंगे पैसे!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+