बस एक दिन बाकी, जानिए कल के बाद क्या होगा आपके रिलायंस जियो सिम का?
मौजूदा समय में रिलायंस जियो ने अपनी मुफ्त सेवा 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है। अब सवाल ये उठता है कि आखिर 15 अप्रैल के बाद आपके रिलायंस जियो के सिम का क्या होगा?
नई दिल्ली। रिलायंस जियो के टेलिकॉम क्षेत्र में आने के बाद हर टेलिकॉम कंपनी अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए एक से बढ़कर एक सुविधा दे रही है। इसी में से एक सुविधा है फ्री रोमिंग की। इसी क्रम में अब एयरसेल ने भी पूरे देश में रोमिंग मुफ्त कर दी है। ये भी पढ़ें- जियो ने लॉन्च किया धन धना धन ऑफर, जानिए क्या मिलेंगे फायदे

15 अप्रैल के बाद क्या होगा जियो का?
15 अप्रैल तक तो रिलायंस जियो की सेवाएं मुफ्त में आपको मिलेंगी, लेकिन अगर उसके बाद भी आपने कंपनी के किसी प्लान से अपने नंबर को रिचार्ज नहीं किया तो फिर 16 अप्रैल 2017 से आपकी सेवाएं बंद की जा सकती हैं। यह जानकारी खुद रिलायंस जियो ने अपनी वेबसाइट के सवाल-जवाब सेक्शन में डाला है। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

किसी पैक की वैधता के खत्म होने के बाद क्या होगा?
अगर आपने अपने नंबर पर कोई पैक एक्टिवेट कराया और फिर उसकी वैधता खत्म होने के बाद भी आपने नंबर को रिचार्ज नहीं किया तो आपको 90 दिनों का समय मिलेगा। 90 दिनों तक आपके फोन पर मैसेज और कॉल आएंगी, लेकिन उसके बाद आपका नंबर बंद किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

क्या अभी भी कोई जियो प्राइम ले सकता है?
रिलायंस जियो के जियो प्राइम में सदस्यता लेने के लिए यूं तो सिर्फ 31 मार्च 2017 तक का समय था, लेकिन आप अभी भी 15 अप्रैल 2017 तक जियो प्राइम की सदस्यता ले सकते हैं। इसके लिए शर्त सिर्फ इतनी है कि जियो प्राइम के साथ-साथ आपको कंपनी का एक प्लान भी लेना होगा। वहीं 15 अप्रैल के बाद जियो प्राइम की सदस्यता नहीं ली जा सकेगी। ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर कैसे पीएम मोदी की इस योजना में सिर्फ 210 रुपए देकर पाएं 5 हजार रुपए

अब जियो का नया सिम कैसे मिलेगा?
अगर आप अभी भी रिलायंस जियो का कोई नया सिम लेना चाहते हैं तो जियो के धन धना धन ऑफर के तहत आप नया सिम ले सकते हैं। इसके लिए आपको धन धना धन के 309 या 509 में से कोई ऑफर लेना होगा और साथ ही 99 रुपए का जियो प्राइम का भी भुगतान करना होगा। इन दोनों ही प्लान की वैधता 84 दिनों की है। 309 रुपए में 1 जीबी रोजाना डेटा मिलेगा, जबकि 509 रुपए में रोजाना 2 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। ये भी पढ़ें- जियो ने लॉन्च किया धन धना धन ऑफर, जानिए क्या मिलेंगे फायदे












Click it and Unblock the Notifications