PM मोदी ने अंबेडकर जयंती पर लॉन्च किया BHIM Aadhaar Pay,अंगूठा दिखाकर हो जाएगा भुगतान
इस सुविधा की शुरुआत के बाद आपको पेट्रोल आदि के भुगतान के लिए सिर्फ अपने अंगूठे की पहचान देनी होगी। आपका भुगतान आपके आधार कार्ड का जानकारी का इस्तेमाल करके हो जाएगा।
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 126वीं जयंती के मौके पर पीएम मोदी नागपुर के दीक्षाभूमि पहुंचे। वहां पर उन्होंने अंबेडकर जी को याद भी किया और फिर उसके बाद देश के लोगों के लिए एक खास तोहफा दिया। आइए जानते हैं क्या है ये तोहफा। ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर 15 अप्रैल के बाद क्या होगा आपके रिलायंस जियो सिम का?

अंगूठा दिखाकर भुगतान
पीएम मोदी ने 126वीं अंबेडकर जयंती के मौके पर विक्रेताओं के लिए आधार आधारित भुगतान प्लेटफॉर्म यानी 'आधार पे' व्यवस्था की शुरुआत की है। इस व्यवस्था की शुरुआत होने के बाद अब आपको सामान खरीदने के बाद कैश देने या कोई कार्ड इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं होगी। इस सुविधा की शुरुआत के बाद आपको पेट्रोल आदि के भुगतान के लिए सिर्फ अपने अंगूठे की पहचान देनी होगी। इसके साथ ही उन्होंने इसके तहत मिलने वाली कैशबैक स्कीम और रेफेरल बोनस की भी योजना शुरू की है। माना जा रहा है कि इस योजना की शुरुआत के बाद अब करीब 75 टाउनशिप में बिना कैश के ही भुगतान हो सकेगा। नीति आयोग की वेबसाइट पर इसकी पूरी जानकारी भी दी गई है। ये भी पढ़ें- पीएफ खाताधारकों को कुछ दिनों की मोहलत, फिर रुक जाएंगे पैसे!

क्या होगा इससे फायदा?

42 करोड़ खाते हो चुके लिंक
सरकार ने सभी बैंक खातों को आधार से जोड़ने की मुहिम पहले ही शुरू कर दी है और एक अनुमान के मुताबिक अब तक करीब 42 करोड़ बैंक खातों को आधार से लिंक किया जा चुका है। सरकार लगातार लोगों को अपने बैंक खाते आधार कार्ड से जोड़ने के लिए कह रही है, ताकि आधार पे का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

खाते को आधार से जोड़ने का फायदा
दरअसल, बैंक खातों के आधार से जुड़े जाने के बाद जहां एक ओर 'आधार पे' के अभियान को जोर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर कई तरह से फर्जीवाड़ों से बचाव हो सकेगा। दरअसल, इसमें आपकी बायोमीट्रिक पहचान आपके खाते के साथ दर्ज हो जाएगी, जिसके बाद फर्जी नाम, पता बताकर खाता खुलवाना काफी मुश्किल या फिर यूं कहें कि लगभग नामुमकिन होगा। ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर कैसे पीएम मोदी की इस योजना में सिर्फ 210 रुपए देकर पाएं 5 हजार रुपए












Click it and Unblock the Notifications