ईपीएफओ ने 30 अप्रैल तक बढ़ाई पीएफ खाते को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख, उसके बाद होगी दिक्कत
ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों को एक बड़ी राहत देते हुए पीएफ खातों को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है।
नई दिल्ली। अगर आप भी एक नौकरीपेशा हैं तो पीएफ का महत्व आप अच्छे से समझते होंगे। लेकिन जरा सोचिए अगर आपकी एक गलती से आपके पीएफ खाते पर मुसीबत आ जाए तो क्या होगा। इसी के चलते ईपीएफओ ने सभी पीएफ खाताधारकों को एक बड़ी राहत दी है, जिससे आपके पीएफ खाते पर मुसीबत न आए। आइए जानते हैं क्या है ये राहत। ये भी पढ़ें- खुशखबरी: पीएफ खाताधारकों को मिलेंगे 50 हजार रुपए अतिरिक्त!

आखिरी तारीख बढ़ाई
ईपीएफओ ने पीएफ खाताधारकों को एक बड़ी राहत देते हुए पीएफ खातों को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले यह तारीख 31 मार्च 2017 थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। इससे पहले भी पीएफ खाते को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख बढ़ाई जा चुकी है। ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का तोहफा, खरीदिए पेट्रोल और दिखा दीजिए अंगूठा!

50 लाख पेंशनर्स को राहत
पीएफ खाते को आधार से लिंक कराने की आखिरी तारीख तो ईपीएफ ने बढ़ाई ही है, साथ ही 50 लाख पेंशनर्स को भी बड़ा तोहफा दिया है। ईपीएफओ ने इन पेंशनर्स को राहत देते हुए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने की आखिरी तारीख को भी बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया है। पेंशनर्स को अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट या तो अपने मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके अपडेट कराना होगा या फिर कॉमन सर्विस सेंटर या बैंक की जिन शाखाओं में यह सुविधा हो वहां जाकर अपडेट करना होगा। ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर कैसे पीएम मोदी की इस योजना में सिर्फ 210 रुपए देकर पाएं 5 हजार रुपए

क्या होगा 30 अप्रैल के बाद?

मिलेंगे अतिरिक्त 50 हजार रुपए
ईपीएफओ अपने उन सदस्यों को रिटायरमेंट के वक्त 50,000 रुपए लॉयल्टी-कम-लाइफ बेनेफिट के तौर पर देगा, जो लोग 20 साल या उससे अधिक तक लगातार ईपीएफओ में पैसे जमा करते हैं। अगर सरकार की तरफ से इसे मंजूरी मिल जाती है तो फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इस योजना को 2 साल तक चलाया जाएगा, उसके बाद ये फैसला लिया जाएगा कि इसे आगे चलाया जाए या नहीं। ये भी पढ़ें- हर बैंक खाताधारक ध्यान रखे ये बात, वरना बंद हो जाएगा अकाउंट!












Click it and Unblock the Notifications