अंगूठा दिखाते ही खाते से कटेंगे पैसे, जानिए aadhaar pay से जुड़ी 7 खास बातें
आपको कोई भी सामान खरीदने के बाद सिर्फ अपना आधार नंबर बताना होगा और फिर अपने फिंगरप्रिंट से अपनी पहचान देनी होगी। इसके साथ ही आपका भुगतान हो जाएगा।
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर में आधार पे सुविधा को लॉन्च कर दिया है। इस सुविधा के बाद आपको सिर्फ अपना अंगूठा दिखाना होगा और आपका भुगतान हो जाएगा। यह लॉन्चिंग नागपुर में लगे डिजीमेला में की गई है। आइए जानते हैं आधार पे से जुड़ी कुछ खास बातें। ये भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी ने देश को दिया ये खास तोहफा

1- सिर्फ अंगूठा लगाकर हो जाएगा भुगतान

2- नहीं लगेगा कोई सर्विस चार्ज

3- नहीं होगी इंटरनेट की जरूरत

4- बैंक खाते से कट जाएंगे पैसे
जैसे ही आप दुकानदार को अपना आधार नंबर बताकर अंगूठा लगाएंगे वैसे ही आपके खाते से पैसा कट जाएगा। आपको बता दें कि इसी योजना को अमल में लाने के लिए सरकार पहले ही बैंक खातों को आधार से लिंक करवाने के लिए मुहिम चला रही थी। इस नई व्यवस्था से भुगतान पर उसी खाते से पैसे कटेंगे, जिसे आधार से लिंक किया गया है। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प

5- सिर्फ डेबिट कार्ड से भुगतान वालों को फायदा

6- क्रेडिट कार्ड वालों को फायदा नहीं
जो लो अपने खर्चों का भुगतान क्रेडिट कार्ड से करते हैं, उन्हें इससे कोई खास फायदा नहीं होने वाला है। दरअसल, क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर खाते से पैसे नहीं कटते हैं, बल्कि बैंक आपके पैसों का भुगतान करता है, इसीलिए यह सुविधा क्रेडिट कार्ड वालों के लिए फायदे का सौदा नहीं है।

2 इंच का होगा डिवाइस
यह डिवाइस बहुत बड़ी नहीं होगी। पीएम मोदी ने बताया है कि यह डिवाइस सिर्फ 2 इंच की होगी। इससे इस डिवाइस के रख-रखाव में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications