MP Weather: ग्वालियर में तेज बारिश के साथ 10 मिनट तक हुई ओलावृष्टि, IMD ने 45 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
MP Weather:मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में शनिवार, 4 अप्रैल 2026 की शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर 3:50 बजे से ग्वालियर समेत अन्य कई जगहों पर तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बाद लगभग दस मिनट तक ओलावृष्टि हुई।। करीब 2.5 सेंटीमीटर व्यास तक के ओले 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ गिरे, जिससे शहरी क्षेत्र शिमला सा दिखने लगा और सड़कों पर बर्फ की चादर बिछ गई।
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज अप्रत्याशित रूप से बदल गया है। बेमौसम बारिश ने जहां लोगों को हल्की ठंडक दी, वहीं गरज-चमक और तेज हवाओं ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटों में राज्य के कई शहरों में बारिश दर्ज की गई है।

इस तेज बारिश और ओलावृष्टि से नगरीय क्षेत्र में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। लोग जान बचाने के लिए भागे, वहीं खेतों में खड़ी फसलों के नुकसान से किसान चिंतित हैं।
बैतूल जिले के ब्लॉक में गिरे ओले
वहीं बैतूल जिले के मुलताई और आमला ब्लॉक सहित कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई। सड़कों और खेतों में ओलों की सफेद चादर बिछने से गेहूं और चने जैसी तैयार फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसे अब तक की सबसे भीषण ओलावृष्टि बताया जा रहा है।
नर्मदापुर में गिरे ओले, हुई तेज बारिश
नर्मदापुरम में भी मौसम ने अचानक करवट ली। शनिवार दोपहर करीब 15 से 20 मिनट तक हुई तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। जहां एक ओर इस आकस्मिक बदलाव से लोग हैरान थे, वहीं उन्हें गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई। नरसिंहपुर में तेज हवाओं और जोरदार बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पर संकट गहरा गया है।
क्यों बदला अचानक मौसम?
मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज अप्रत्याशित रूप से बदल गया है। एक मजबूत साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ सिस्टम के कारण पिछले चार दिनों से आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है।
IMD ने जारी किया अलर्ट
अप्रैल माह में सामान्यतः पड़ने वाली भीषण गर्मी के विपरीत, मध्य प्रदेश में इस बार बेमौसम बारिश ने दस्तक दी है। मौसम विभाग ने पहले ही ग्वालियर-चंबल समेत प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा क्षेत्रों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया था। इस अलर्ट के अनुसार आगामी 6 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने वाला है। मौसम विभाग ने राज्य के कुल 45 जिलों के लिए आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

किन जिलों में पड़ेगें ओले और झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने प्रदेश के जिन 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है उनमें जबलपुर, छतरपुर, पन्ना, दमोह और कटनी में ओलों के साथ बारिश का विशेष अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों के निवासियों को आगामी दिनों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।
इसके अलावा, भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर में भी तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, विदिशा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, मैहर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है।
-
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में













Click it and Unblock the Notifications