Shukra Nakshatra Gochar: शुक्र का भरणी नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों का शुरू होने वाला 'गोल्डन टाइम'
Shukra Nakshatra Gochar: 6 अप्रैल, सोमवार का दिन कुछ राशियों के लिए काफी शुभ होने वाला है क्योंकि आज शुक्र ग्रह का भरणी नक्षत्र में प्रवेश हुआ है, जिसका असर राशियों पर पड़ेगा। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह प्रेम, सुख-सुविधा, धन और विलासिता का कारक हैं और जब ये भरणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो इसका असर जीवन के भौतिक और भावनात्मक दोनों पहलुओं पर देखने को मिलता है।
भरणी नक्षत्र का स्वामी यम है, जो अनुशासन, कर्मफल और नियंत्रण का प्रतीक माना जाता है।ऐसे में शुक्र का यहां आना एक तरफ सुख देता है, तो दूसरी तरफ जिम्मेदारियां भी बढ़ाता है लेकिन शु्क्र का ये गोचर चार राशियों के लिए काफी सुखद रहने वाला है।

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो ये गोल्डन टाइम लेकर आया है, ये चार राशियां हैं- वृषभ, सिंह, तुला और धनु। इन चारों को करियर, परिवार, बिजनेस में अप्रत्याशित लाभ मिलने वाला है और इनके सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ होगा। नए आय स्रोत खुलेंगे, पुराने निवेश से भारी मुनाफा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलेगी। विदेश नौकरी का सपना पूरा होगा; यह स्वर्णिम समय की शुरुआत है।
- सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर बेहद लाभकारी होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा, बिजनेस में खूब मुनाफा होगा। अटके काम पूरे होंगे, सफलता कदम चूमेगी।
- तुला राशि: तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अचानक धन प्राप्ति के योग हैं। जीवनसाथी के सहयोग से मिलेगी सफलता। धन-धान्य बढ़ेगा।
- धनु राशि: धनु राशि के लिए यह गोचर करियर में बड़ी छलांग दिलाएगा। नौकरी बदलने वालों हेतु शुभ समय है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा।
शुक्र को मजबूत करने के क्या है उपाय?
आप शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्र पहनें और ॐ शुक्राय नम मंत्र का 108 बार जाप करें और सच्चे मन से माता लक्ष्मी की पूजा करें। इस दिन सफेद वस्तुएं (चावल, दूध, चीनी) दान करें और शाम को मां लक्ष्मी की आरती पूरे परिवार के साथ करें, जो कोई भी ऐसा करता है उसके घर का आंगन हमेशा खुशियों और सुख से भरा रहता है।
मां लक्ष्मी की आरती
- ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
- तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥
- ॐ जय लक्ष्मी माता...
- उमा, रमा, ब्रम्हाणी, तुम ही जग माता।
- सूर्य चद्रंमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥
- ॐ जय लक्ष्मी माता...
- दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता।
- जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥
- ॐ जय लक्ष्मी माता...
- तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
- कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता॥
- ॐ जय लक्ष्मी माता...
- जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
- सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥
- ॐ जय लक्ष्मी माता...
- तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
- खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥
- ॐ जय लक्ष्मी माता...
- शुभ गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि जाता।
- रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥
- ॐ जय लक्ष्मी माता...
- महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता।
- उर आनंद समाता, पाप उतर जाता॥
- ॐ जय लक्ष्मी माता...
- ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
- तुमको निसदिन सेवत, हर विष्णु विधाता॥
- ॐ जय लक्ष्मी माता...
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी बात को अमल में लाने से पहले किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications