World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट
World Top 10 military List: ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स 2026 की ताज़ा रिपोर्ट ने सैन्य शक्ति के पारंपरिक समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है। इस बार कुल सैनिकों की संख्या (Total Manpower) के मामले में बांग्लादेश ने सबको पछाड़ते हुए दुनिया में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हालांकि, यह जीत उसकी सक्रिय सेना (Active Duty) के दम पर नहीं, बल्कि उसके 70 लाख (7 million) से भी विशाल अर्धसैनिक (Paramilitary) और रिजर्व नेटवर्क की वजह से मिली है।
यह आंकड़े साफ करते हैं कि कैसे आज के दौर में देश केवल रेगुलर आर्मी के भरोसे नहीं, बल्कि 'रिजर्व फोर्स' के एक मज़बूत बैकअप पर दांव लगा रहे हैं। बांग्लादेश के बाद वियतनाम और यूक्रेन जैसे देश भी इसी रणनीति के कारण सूची में ऊपर हैं।

Largest military in the world: बांग्लादेश का चौंकाने वाला नंबर-1 स्थान
रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के पास सक्रिय (Active) सैनिकों की संख्या तो करीब 2.04 लाख ही है, लेकिन उसकी ताकत का असली राज 68 लाख की विशाल रिजर्व फोर्स और अर्धसैनिक बलों (Paramilitary) में छिपा है। कुल 70 लाख से ज्यादा सैन्य कर्मियों के साथ बांग्लादेश ने दुनिया का सबसे बड़ा सैन्य ढांचा खड़ा कर लिया है। यह आंकड़े दिखाते हैं कि कैसे एक छोटा देश अपनी नागरिक सुरक्षा और रिजर्व सिस्टम को इतना मजबूत बना सकता है कि वह वैश्विक रैंकिंग में टॉप पर पहुंच जाए।
ये भी पढे़ं: Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत
Global Firepower Index 2026: टॉप-10 देशों की लिस्ट
| रैंक | देश का नाम | जवानों की संख्या |
|---|---|---|
| 1 | बांग्लादेश | 7,004,000 |
| 2 | वियतनाम | 5,750,000 |
| 3 | यूक्रेन | 5,000,000 |
| 4 | भारत | 4,958,000 |
| 5 | दक्षिण कोरिया | 3,650,000 |
| 6 | रूस | 3,600,000 |
| 7 | चीन | 3,100,000 |
| 8 | अमेरिका | 2,127,000 |
| 9 | उत्तर कोरिया | 1,960,000 |
| 10 | ताइवान | 1,930,000 |
Indian Army rank 2026: सक्रिय सेना में भारत-चीन का दबदबा
अगर बात केवल सक्रिय (Active) सैनिकों की हो, तो कहानी पूरी तरह बदल जाती है। इस मामले में चीन 20 लाख सैनिकों के साथ दुनिया में सबसे आगे है। भारत 14 लाख सक्रिय सैनिकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। भारत के पास 35 लाख की मजबूत रिजर्व फोर्स भी है, जो उसे कुल 49 लाख सैनिकों के साथ वैश्विक सूची में चौथे स्थान पर रखती है। भारत अपनी सीमाओं की जटिलता को देखते हुए सक्रिय और रिजर्व फोर्स के बीच एक ठोस संतुलन बनाकर चलता है।
ये भी पढे़ं: Iran Vs America: अब अमेरिका की हार पक्की! NATO के साथी ने ट्रंप की पीठ में घोंपा छुरा, कहा- हम नहीं उलझेंगे
वियतनाम और यूक्रेन की सैन्य रणनीति
सूची में वियतनाम और यूक्रेन का स्थान उनकी वर्तमान परिस्थितियों को दर्शाता है। वियतनाम ने बांग्लादेश की तरह ही रिजर्व मॉडल पर काम किया है, जिसके पास 57 लाख से ज्यादा की कुल सैन्य शक्ति है। वहीं, यूक्रेन रूस के साथ जारी लंबे संघर्ष के कारण तेजी से अपनी सेना का विस्तार कर रहा है। यूक्रेन के पास 9 लाख सक्रिय सैनिक और 41 लाख रिजर्व जवान हैं। यह दिखाता है कि युद्ध जैसी स्थितियों में रिजर्व सैनिकों की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण हो जाती है।
रिजर्व फोर्स और क्षेत्रीय तनाव का असर
दक्षिण कोरिया, ताइवान और उत्तर कोरिया जैसे देशों की रैंकिंग उनके पड़ोसियों के साथ चल रहे तनाव को दर्शाती है। दक्षिण कोरिया और ताइवान ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लाखों की संख्या में रिजर्व सैनिक तैयार रखे हैं। वहीं अमेरिका और रूस जैसे पारंपरिक शक्तिशाली देश तकनीक और सक्रिय सैनिकों के मेल पर अधिक ध्यान देते हैं। इस रिपोर्ट से साफ है कि भविष्य की जंगों के लिए देश अब 'सिटिजन सोल्जर' यानी रिजर्व फोर्स के नेटवर्क को सबसे अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications