'2-2 औरतों के साथ अय्याशी हो रही है', वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित का बेवफाई के बाद हुआ बुरा हाल, खोला राज

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 से पहचान बनाने वाली चंद्रिका इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जिंदगी से जुड़े खुलासों ने हलचल मचा दी है।

पति के रिश्तों को लेकर चौंकाने वाला बयान
हाल ही में सिदार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके पति युगम ने खुद उन्हें अपने अफेयर के बारे में बताया था। चंद्रिका के मुताबिक पति युगम गेरा दो महिलाओं के साथ रिश्ते में थे और उन्होंने ये बात खुलकर स्वीकार भी की थी।

Vada Pav Girl

चंद्रिका दीक्षित ने पति पर लगाया बेवफाई का आरोप

इंटरव्यू में चंद्रिका दीक्षित ने कहा कि उन्हें आज तक उन दोनों महिलाओं के नाम तक नहीं पता लेकिन उनके पति ने गुस्से या किसी और भाव में ये कबूल किया था कि वह एक नहीं बल्कि दो महिलाओं के साथ जुड़े हुए हैं।

'मैं दो-दो औरतों के साथ अय्याशी कर रहा हूं'

इंटरव्यू के दौरान चंद्रिका दीक्षित ने एक बेहद भावुक पल लोगों के साथ शेयर किया। उन्होंने बताया कि उनके पति युगम गेरा ने उनसे कहा था- मैं दो-दो औरतों के साथ अय्याशी कर रहा हूं, तू मुझे छोड़ क्यों नहीं देती? मैं तुझसे अलग होना चाहता हूं। इस बयान के बाद ही चंद्रिका ने अपने पति को छोड़ने का फैसला कर लिया था।

'मैं अपने पति की जिंदगी में पहली लड़की थी'

-चंद्रिका दीक्षित ने अपने रिश्ते के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि वह अपने पति की जिंदगी में पहली लड़की थीं, जिनसे वह हर बात शेयर करते थे लेकिन धीरे-धीरे हालात बदल गए और युगम ने अपनी बातें दूसरी महिलाओं से शेयर करनी शुरू कर दीं, यहां तक कि उनके बारे में भी दूसरी औरतों से बात करते थे।

-वड़ा पाव गर्ल ने कहा कि उन्हें लगता था कि उनके पति युगम की जिंदगी में वो ही सबसे खास हैं लेकिन बाद में सच्चाई कुछ और निकली। इस दौरान चंद्रिका दीक्षित काफी इमोशनल नजर हो गई थीं और उनका दर्द साफ झलक रहा था।

प्यार था या सिर्फ एक एहसास?

चंद्रिका दीक्षित ने अपने रिश्ते को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह आज ये नहीं कह सकतीं कि वह सच्चा प्यार था या सिर्फ एक एहसास। उन्होंने कहा- वो मेरा प्यार थ लेकिन अब मैं ये नहीं कहूंगी कि वो प्यार था।

नए रिश्ते की चर्चा भी हुई तेज

आपको बता दें कि एक तरफ जहां चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा पर बेवफाई और धोखेबाजी के गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी तरफ वड़ा पाव गर्ल का नाम भी एक दूसरे मर्द के साथ जोड़ा जा रहा है। दरअसल चंद्रिका का नाम सैफी नाम के शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस पर अभी तक उन्होंने कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है लेकिन चर्चाओं का दौर जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+