MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में
MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Instalment: मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसान पिछले कई महीनों से एक ही सवाल का जवाब तलाश रहे हैं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त कब आएगी? पिछले साल अगस्त के बाद से ही किसान टकटकी लगाए बैठे हैं, लेकिन अब तक उनके खातों में पैसा नहीं पहुंचा है।
हालांकि, नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही किसानों के लिए एक उम्मीद की किरण जागी है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की बहुप्रतीक्षित 14वीं किस्त जारी कर सकती है।

CM Kisan Kalyan Yojana के लिए ₹2000 या ₹4000? क्या होगा किस्त का गणित
किसानों को उम्मीद थी कि 14वीं किस्त का पैसा पिछले साल नवंबर में ही मिल जाएगा। जब नवंबर बीता, तो चर्चा शुरू हुई कि नए साल के मौके पर सरकार खुशखबरी देगी। इसके बाद होली और फिर राज्य के बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन किसानों का इंतजार खत्म नहीं हुआ। अब अप्रैल की शुरुआत के साथ ही सरकारी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
किसानों के मन में सबसे बड़ा संशय राशि को लेकर है। क्या इस बार पिछले बकाया को जोड़कर ₹4000 दिए जाएंगे या सिर्फ एक किस्त के ₹2000? सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार वर्तमान में फंड की कमी और वित्तीय चुनौतियों से जूझ रही है। राज्य सरकार को केंद्र से मिलने वाले कुछ फंड का भी इंतजार है।
वित्तीय स्थिति को देखते हुए इस बात की संभावना बहुत कम है कि सरकार एक साथ ₹4000 ट्रांसफर करे। माना जा रहा है कि 14वीं किस्त के रूप में ₹2000 की राशि ही किसानों के डीबीटी (DBT) के माध्यम से खातों में भेजी जाएगी।
अगली किस्त पर क्या है आधिकारिक अपडेट?
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त को लेकर फिलहाल मध्य प्रदेश सरकार या कृषि विभाग की ओर से कोई आधिकारिक तारीख (Official Date) घोषित नहीं की गई है। लेकिन मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं और अप्रैल के दूसरे हफ्ते तक लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर करने की तैयारी है।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को सालाना अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करती है। पहले यह राशि ₹4000 (दो किस्तों में) थी, जिसे बाद में बढ़ाकर ₹6000 (तीन किस्तों में ₹2000-2000) कर दिया गया था। 82 लाख से अधिक पंजीकृत किसानों के लिए यह राशि खेती-किसानी के खर्चों में बड़ी मदद साबित होती है।
किसानों के लिए जरूरी सलाह
किस्त आने से पहले किसान भाई कुछ जरूरी काम निपटा लें ताकि पैसा अटकने की नौबत न आए:
अपने बैंक खाते का e-KYC अपडेट रखें।
आधार सीडिंग और डीबीटी (DBT) सक्रिय होना अनिवार्य है।
योजना के आधिकारिक पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक करते रहें।












Click it and Unblock the Notifications