LPG Price Today: 'अब पहचान पत्र से मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?

LPG Price Today : केंद्र सरकार ने प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और दिहाड़ी मजदूरों को एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने में बड़ी राहत दी है। अब ये वर्ग किसी भी गैस एजेंसी से केवल अपना पहचान पत्र दिखाकर 5 किलोग्राम का फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर खरीद सकेंगे। इस नई व्यवस्था के तहत सिलेंडर लेने के लिए पते के प्रमाण की आवश्यकता नहीं होगी।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, देशभर में ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग में 95 प्रतिशत की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई है। 4 अप्रैल को अकेले 51 लाख से अधिक घरेलू सिलेंडरों का वितरण किया गया है। मंत्रालय ने बताया कि पांच किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडरों की बिक्री बीते शनिवार को 90,000 का आंकड़ा पार कर गई। पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शनों का विस्तार भी जारी है; मार्च में 3.60 लाख नए कनेक्शन जोड़े गए हैं।

LPG Price Today

इतने बड़े निर्देश के बीच 6अप्रैल को गैस के सिलेंडर में कोई फर्क नहीं पड़ा है जिसकी वजह से कमर्शियल और घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। मालूम हो कि 1 अप्रैल को पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 195.50 रुपये बढ़ाए थे हालांकि घरेलू सिलेंडर के दाम में चेंज नहीं हुआ था।

LPG Price News Hindi: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50
  • तिरुवनंतपुरम ₹922.00

LPG Rate Hindi News:कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम

  • नई दिल्ली ₹₹2078.50
  • कोलकाता ₹2208
  • मुंबई ₹ ₹1,836
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • नोएडा ₹1,884.50
  • बैंगलोर ₹2161
  • हैदराबाद ₹2,105.50
  • जयपुर ₹₹2031

देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय

सरकारी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि एलपीजी सिलेंडरों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इस कार्रवाई के तहत, अब तक 50,000 से अधिक सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। 1,400 से अधिक एलपीजी वितरकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें से 36 की डीलरशिप निलंबित कर दी गई है। अधिकारियों ने आम जनता से ऊर्जा बचत करने और अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि देश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से उत्पादन कार्य कर रही हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+