जानिए आखिर कौन है वो लड़की, जिसे पीएम मोदी ने सबके सामने दिए 1 करोड़ रुपए
जिस लड़की को पीएम मोदी ने लकी ग्राहक योजना के तहत 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया है, उसका नाम श्रद्धा है। यह लड़की महाराष्ट्र के लातूर जिले की रहने वाली है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर में अंबेडकर जयंती के मौके पर लकी ग्राहक योजना की विजेता को पुरस्कार दिया। यह पुरस्कार कोई छोटा-मोटा पुरस्कार नहीं है। पीएम मोदी ने इस पुरस्कार के तहत लकी ग्राहक योजना की विजेता को 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया है। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन है वो लड़की जिसे पीएम मोदी ने 1 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया है। ये भी पढ़ें- अंगूठा दिखाते ही खाते से कटेंगे पैसे, 'आधार पे' की 7 बातें

श्रद्धा नाम है इस लड़की का
जिस लड़की को पीएम मोदी ने लकी ग्राहक योजना के तहत 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया है, उसका नाम श्रद्धा है। यह लड़की महाराष्ट्र के लातूर जिले की रहने वाली है। लड़की के पिता लातूर में ही एक छोटी सी किराने की दुकान चलाते हैं। यह बंपर पुरस्कार मेगा ड्रॉ के तहत दिया गया है। ये भी पढ़ें- अंबेडकर जयंती पर पीएम मोदी ने देश को दिया ये खास तोहफा

क्यों दिए 1 करोड़ रुपए?
श्रद्धा सेंट्रल बैंक की ग्राहक हैं और सेंट्रल बैंक का इस्तेमाल करते हुए ही उन्होंने नोटबंदी के दौरान 1590 रुपए का डिजिटल भुगतान किया था। अब इन्हें डिजिटल भुगतान करने के लिए लकी ग्राहक योजना के तहत लकी विजेता चुना गया है और लकी ड्रॉ का इनाम उन्हें दिया जा रहा है। ये भी पढ़ें- जानिए, आखिर 15 अप्रैल के बाद क्या होगा आपके रिलायंस जियो सिम का?

6 लोग बने विजेता
सरकार की तरफ से ग्राहकों और दुकानदारों, दोनों के लिए नोटबंदी के दौरान योजना निकाली गई थी। ग्राहकों में शुरुआती तीन विजेताओं को 1 करोड़ रुपए, 50 लाख रुपए और 25 लाख रुपए का बंपर इनाम दिया गया है, जबकि दुकानदारों में तीन विजेताओं को 50 लाख रुपए, 25 लाख रुपए और 12 लाख रुपए का इनाम दिया गया है। ये भी पढ़ें- जानिए, रिलायंस जियो के किन ग्राहकों को तीन महीने तक मिलेंगी मुफ्त सेवाएं?

25 दिसंबर को लाए थे ये योजनाएं
मोदी सरकार की तरफ से नोटबंदी के बाद डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए 25 दिसंबर 2016 को लकी ग्राहक योजना और डिजी धन व्यापार योजना की शुरुआत की गई थी। आपको बता दें कि यह स्कीम नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित की जा रही है। इससे डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में सरकार को काफी मदद मिली। ये भी पढ़ें- जियो का 3 महीने मुफ्त का ऑफर लेने से चूक गए, तो ये हैं सस्ते विकल्प
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ












Click it and Unblock the Notifications