कुत्तों के हमलों का डर ऐसा कि केरल का यह युवक सड़क पर निकलता है बंदूक लेकर, वायरल हुआ वीडियो
तिरुवनंतपुरम, सितंबर 16। देश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ दिन के अंदर आवार कुत्तों के हमलों ने हर किसी को डरा दिया है। बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्गों व्यक्तियों को भी आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है। ऐसी घटनाओं के बाद से हर माता-पिता अपने बच्चों की सेफ्टी को लेकर चिंतिंत है। इस बीच केरल में एक युवक इन दिनों अपने बच्चों की सेफ्टी के लिए एयर गन लेकर उनके साथ चलता है। सोशल मीडिया पर इस युवक की फोटो और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सेफ्टी के लिए बंदूक लेकर चलता है एक पिता
जानकारी के मुताबिक, यह मामला कासरगोड इलाके का है, जहां एक 50 वर्षीय युवक जब अपने बच्चों को मदरसे में पढ़ने के लिए छोड़ने और लेना जाता है तो अपने साथ एयर गन लेकर चलता है ताकि वो आवारा कुत्तों से अपने बच्चों की देखभाल कर सके। वायरल युवक का नाम समीर है और वो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहे हैं।

केरल में कुत्तों के हमले बढ़ी हैं घटनाएं
समीर का कहना है कि कासरगोड में पिछले कुछ दिनों के अंदर आवारा कुत्तों के काटने की 10 से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां सड़कों पर बच्चों का चलना किसी खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में यह डर असहनीय हो गया है, इसीलिए मैं अपने बच्चों की सेफ्टी के लिए बंदूक लेकर चलता हूं।

कोझिकोड में आवारा कुत्तों का खतरा
आपको बता दें कि कोझिकोड के अंदर 13 सितंबर को आवारा कुत्ते ने एक 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया था। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना के एक दिन पहले गांव में दो बच्चों समेत पांच लोगों पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था। दूध खरीदने जा रही 12 साल की एक बच्ची को एक कुत्ते ने काट लिया था। बाद में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications