केरल में सेना ने संभाली कमान, बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित इलाकों में 21 लोगों की मौत
तिरुवनन्तपुरम, 17 अक्टूबर। दक्षिण भारत राज्य केरल एक बार फिर बाढ़ का भीषण प्रकोप झेल रहा है, पिछली कई दिनों से जारी भारी बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में पानी भर गया है। बाढ़ और भूस्खलन के चलते अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है और एक दर्जन से अधिक लोग लापता है। इस बीच अब सेना ने राहत बचाव कार्य की कमान संभाल ली है। केरल में एनडीआरएफ के साथ भारतीय सेना के जवान भी अब लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से बाहर निकाल रहे हैं।
Recommended Video

रक्षा मंत्रालय की ओर से रविवार को जानकारी दी गई कि कवाली, कोट्टायम में मलबे में लापता व्यक्तियों के लिए सेना बचाव अभियान चला रही है। राहत सामग्री के साथ नेवी चॉपर आईएनएस गरुड़ पहले से ही बारिश प्रभावित क्षेत्रों में उड़ान भर रहा है। शंगमुघम के वायुसेना स्टेशन में दो सैन्य हेलिकॉप्टर एमआई-17 स्टैंडबाय पर हैं। वहीं, भारतीय वायु सेना ने बताया कि केरल में बाढ़ से प्रभावित जिलों में राहत बचाव कार्यों के लिए मीडियम-लिफ्ट हेलीकॉप्टरों को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन से इंग्लैंड के बाढ़ में डूबने का खतरा, वैज्ञानिकों ने आपातकालीन अलर्ट जारी किया
केरल के हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा,
हम भारी बारिश और बाढ़ के मद्देनजर केरल के कुछ हिस्सों में स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं। केंद्र सरकार जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हर संभव मदद करेगी। बचाव कार्यों में मदद के लिए एनडीआरएफ की टीमें पहले ही भेजी जा चुकी हैं। हम सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हैं।
बता दें कि केरल के कई जिले भारी बारिश से प्रभावित है। बारिश के बाद कोल्लम जिले में कल्लड़ा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं, कोट्टयम जिले के कोट्टक्कल इलाके में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन हादसे में कोट्टायम में 13 और इडुक्की 8 शवों को बरामद किया गया है। अब तक हादसे में मरने वालों की संख्या 21 बताई जा रही है। केरल के कोट्टायम-इडुक्की सीमा क्षेत्र के कूट्टिकल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के बाद जनजीवन को फिर से बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन ने बताया कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हालात काफी गंभीर हैं। लोगों की जिंदगी बचाने के लिए हम कुछ भी करेंगे, हमने सेना, वायुसेना और नौसेना की मदद मांगी है। जिलों में राहत कैंप लगाए गए हैं। केरल के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने शनिवार को उच्च स्तरीय बैठक भी की थी। कोट्टयम, पथनामथिट्टा, इडुकी बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित शहर हैं जहां पर हालात काफी गंभीर हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications