Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

West Bengal Assembly Election 2026 Date: पश्चिम बंगाल में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

West Bengal Assembly Election 2026 Date Voting Phase Schedule: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों के तारीखों का ऐलान कर दिया है। पश्चिम बंगाल में चुनाव 23 अप्रैल (पहला चरण) और 29 अप्रैल (दूसरा चरण) को दो चरण में होगा। चुनावों की गिनती 4 मई 2026 को होगी। चुनाव आयोग ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी किया।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल मिलाकर करीब 17.4 करोड़ मतदाता मतदान के लिए पात्र हैं और 824 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। SIR की प्रक्रिया के दौरान पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की समीक्षा की गई, जिसमें लगभग 58 लाख नाम हटाए गए हैं।

West Bengal Assembly Election 2026 Date

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल (Five States Assembly Election Schedule)

राज्य (State) मतदान की तारीख / चरण (Voting Date & Phase) चरणों की संख्या (No. of Phases) परिणाम (Result Date)
असम 9 अप्रैल 2026 1 चरण 4 मई 2026
केरल 9 अप्रैल 2026 1 चरण 4 मई 2026
पुडुचेरी 9 अप्रैल 2026 1 चरण 4 मई 2026
तमिलनाडु 23 अप्रैल 2026 1 चरण 4 मई 2026
पश्चिम बंगाल 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 2 चरण 4 मई 2026

West Bengal Assembly Election 2026 Date

चुनाव से पहले आयोग ने लिया था पश्चिम बंगाल हालात का जायजा

इससे पहले हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की एक उच्च स्तरीय टीम ने कोलकाता का दौरा किया था। इस दौरे का मकसद राज्य में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना था।

इस टीम में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी शामिल थे। आयोग की इस फुल बेंच ने राज्य के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात कर चुनावी माहौल और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।

बैठकों के दौरान राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग के सामने सुरक्षा, निष्पक्ष मतदान और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कई सुझाव रखे। आयोग ने सभी पक्षों की बात सुनने के बाद चुनाव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया।

अब चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही पश्चिम बंगाल समेत इन पांच राज्यों में चुनावी सरगर्मियां तेज होने की उम्मीद है और राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट जाएंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+