Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड की पोल खोलने वालीं तनुश्री दत्ता की क्या है जाति? लड़कियों पर किया ऐसा कमेंट
Tanushree Dutta Caste: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई चौंकाने वाले पहलुओं पर खुलकर बात की है। उन्होंने नए कलाकारों को आगाह करते हुए कहा है कि इस ग्लैमर की दुनिया में आंख बंद करके भरोसा करना कई बार खतरनाक साबित हो सकता है।
तनुश्री दत्ता ने खोली बॉलीवुड की पोल
हाल ही में मेरी सहेली के साथ एक पॉडकास्ट बातचीत में तनुश्री दत्ता ने बताया कि इंडस्ट्री में आने वाले कई नए चेहरे पहले तारीफों और बड़े-बड़े वादों के जाल में फंस जाते हैं। बाद में उन्हें ऐसी परिस्थितियों में धकेल दिया जाता है, जहां से निकलना आसान नहीं होता।

'स्टार बनने के सपने दिखाए जाते हैं'
-तनुश्री दत्ता के मुताबिक नए कलाकारों को पहले खूब सराहा जाता है और उन्हें स्टार बनने के सपने दिखाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को ये कहकर उत्साहित किया जाता है कि वह बहुत हैंडसम या खूबसूरत हैं और जल्द ही बड़े स्टार बन सकते हैं लेकिन असल में ये सिर्फ उन्हें अपने प्रभाव में लेने का तरीका होता है।
-तनुश्री दत्ता ने कहा कि कुछ लोग पहले कलाकारों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और फिर उन्हें अलग-अलग लोगों से मिलने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे हालात में कलाकारों को बेहद संयम और समझदारी से काम लेना पड़ता है।
-बॉलीवुड की ऐसी पोल खोलने के बाद से एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर छा गई हैं। लोग एक्ट्रेस को लेकर तरह तरह की बातें करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग जहां एक्ट्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ लोगों का मानना है कि वह नए कलाकारों को बेकार में डरा रही हैं।
क्या है तनुश्री दत्ता की जाति?
तनुश्री दत्ता का जन्म झारखंड के जमशेदपुर में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। वह बंगाली कायस्थ समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। दत्ता (Datta/Dutta) मुख्य रूप से बंगाल और असम में कायस्थ जाति से संबंधित उपनाम है जबकि पंजाब और जम्मू क्षेत्र में ये मोहयाल ब्राह्मणों का एक गोत्र है। संस्कृत शब्द 'दत्त' का अर्थ 'दिया हुआ' या 'उपहार' है। बंगाली समुदाय में ये कायस्थ, स्वर्ण बनिक या गंधबनिक जाति से जुड़ा है।
कौन सा धर्म मानती हैं तनुश्री दत्ता?
तनुश्री दत्ता एक बंगाली हिंदू परिवार में जन्मी हैं और मूल रूप से हिंदू धर्म का पालन करती हैं। हालांकि साल 2009 के आसपास एक आध्यात्मिक अनुभव के बाद, उन्होंने ईसाई धर्म (ईसा मसीह) में रुचि और विश्वास व्यक्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने विपश्यना और बौद्ध ध्यान का अभ्यास भी किया है।
'फिल्म इंडस्ट्री की चॉकलेट अलग होती है'
तनुश्री दत्ता ने एक दिलचस्प उदाहरण देते हुए कहा कि बचपन में माता-पिता बच्चों को सिखाते हैं कि अजनबियों से सावधान रहें और किसी के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ लोग इसी तरह लालच देते हैं लेकिन यहां चॉकलेट अलग तरह की होती है। ये चॉकलेट दरअसल लोगों की महत्वाकांक्षा, सपनों और उम्मीदों के रूप में सामने आती है जिसका इस्तेमाल कुछ लोग अपने फायदे के लिए करते हैं।
उभरते कलाकारों को तनुश्री दत्ता की चेतावनी
-तनुश्री दत्ता ने साफ कहा कि वह इन मुद्दों पर इसलिए खुलकर बोल रही हैं ताकि इंडस्ट्री में कदम रखने वाले नए कलाकार सतर्क रहें। उनका कहना है कि अगर उनकी बातों से कुछ लोगों को भी सच समझने में मदद मिल जाए और वह किसी गलत स्थिति से बच जाएं तो उनके लिए यही बड़ी बात होगी।
-तनुश्री दत्ता ने कहा कि हर साल बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां सपनों के साथ इंडस्ट्री में आते हैं, लेकिन कई बार उन्हें इस्तेमाल कर छोड़ दिया जाता है। शोषण के बाद कुछ लोगों की जिंदगी बर्बाद हो जाती है।
-एक्ट्रेस ने दावा किया कि कई मामलों में पीड़ितों की हालत इतनी खराब हो जाती है कि उन्हें मजबूरी में गलत रास्तों पर धकेल दिया जाता है। कुछ लोग मानसिक रूप से टूट जाते हैं और अपने शहर लौट जाते हैं, जबकि कई कहानियां कभी सामने ही नहीं आतीं।
-
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 6: 'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर सुनामी, जानें 6वें दिन की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो?














Click it and Unblock the Notifications