कैसे बनकर तैयार होती है ऑस्कर की ट्रॉफी, सोने से बने इस अवॉर्ड को बेचने पर क्यों मिलते हैं 100 रुपये?
Oscars 2026: ऑस्कर 2026 का आगाज होने में महज कुछ घंटे बचे हुए हैं। हर कोई इस सेरेमनी के शुरू होने का इंतजार कर रहा है। क्योंकि पूरी दुनिया बेताब है साल 2025 की बेस्ट फिल्म और आर्टिस्ट के नाम जानने के लिए। भारत में इसे 16 मार्च की सुबह 4 बजे से लाइव देख पाएंगे। हालांकि इस इवेंट की शुरुआत 15 मार्च की रात 8 बजे होगी। ये अमेरिकी समय के अनुसार है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। अगर आपके पास इसका प्रीमियम मेंबरशिप है। टीवी पर आप इसे स्टार मूवीज़ चैनल पर लाइव देख सकेंगे। इस साल सिनर्स जैसी फिल्म बेस्ट फिल्म कैटेगरी में टॉप पर बनी हुई है।
ऑस्कर अवॉर्ड विनर को खूब सम्मान मिलता है। इसके अलावा इस अवॉर्ड के बाद इसे जीतने वाले एक्टर और डायरेक्टर की ब्रांडिग भी अच्छी होती है। लेकिन इस रिपोर्ट में हम आपको ऑस्कर अवॉर्ड की ट्रॉफी से जुड़ी कुछ अहम जानकारी देने जा रहे हैं। जानिए किस चीज से बनी होती है ये ट्रॉफी और इसकी कीमत।

ऑस्कर की ट्रॉफी कांस्य (bronze) से बनी होती है। इसकी ऊपरी परत 24 कैरेट सोने से चढ़ी होती है। इसलिए इसका दूसरा नाम गोल्डन लेडी भी है। इस ट्रॉफी की लंबाई 13.5 इंच होती है। वहीं, इसका वज़न 8.5 पाउंड यानी 3.85 किलोग्राम होता है। एक ट्रॉफी को बनाने के लिए करीब 3 महीने का समय लगता है। Diario AS की रिपोर्ट की माने तो एक ट्रॉफी को बनाने में लगभग 400 डॉलर यानी करीब 3 लाख 28 हजार रुपए से भी ज्यादा का खर्चा आता है। इस ट्रॉफी को बेचना गैर कानूनी है। लेकिन आप फिर भी इसे बेचना चाहते हैं तो अकेडमी खरीद लेती है। तब इसकी कीमत मात्र 82 रुपए रह जाती है।
बता दें, जिस हिसाब से समय बदला है। ठीक उसी तरह इस ट्रॉफी को बनाने का तरीका भी बदला गया है। आज के समय में ट्रॉफी को पहले डिजिटल 3डी-प्रिंटर से बनाया जाता है। इसके बाद इसमें मोम वो आकृति डाली जाती है। जब ये ठंडा होता है तब इसमें सिरेमिक शेल लगाई जाती है। तभी इससे मोम पिघला कर बाहर निकाल दिया जाता है। इसी से ऑस्कर की ट्रॉफी का आकार मिलता है। फिर इसमें कांस्य डालने के बाद पॉलिश किया जाता है। इस पूरी प्रकिया के बाद ट्रॉफी को ब्रुकलिन लेकर जाया जाता है। यहां हर ट्रॉफी पर 24-कैरेट सोने से इलेक्ट्रोप्लेट होता है। इसके बाद मिलती है चमचमाती ऑस्कर की ट्रॉफी।












Click it and Unblock the Notifications