Khamenei Death: मौत सामने थी, फिर भी बंकर में क्यों नहीं गए खामेनेई? दिल्ली में ईरानी दूत ने खोला वो गहरा राज
Khamenei Death: ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई की मृत्यु के बाद उनसे जुड़े कई अनसुने किस्से सामने आ रहे हैं। हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत में उनके प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने सबको हैरान कर दिया।
डॉ. इलाही ने बताया कि जब अमेरिका और इजरायल के हमले का खतरा सिर पर था, तब खामेनेई ने सुरक्षित बंकर में जाने से साफ इनकार कर दिया था। उन्होंने अपनी सुरक्षा टीम की हर दलील को ठुकराते हुए अपनी जनता के साथ खड़े रहने का फैसला किया। आइए जानते हैं उस रात की पूरी कहानी।

Khamenei bunker story: बंकर जाने से क्यों किया इनकार?
जब ईरान पर हमलों का खतरा बढ़ा, तो सुरक्षा अधिकारियों ने खामेनेई से गुजारिश की कि वे किसी गुप्त और सुरक्षित बंकर में चले जाएं। उनका घर और दफ्तर जगजाहिर था, जिससे उन पर हमले का सबसे ज्यादा खतरा था। लेकिन 37 साल तक ईरान की कमान संभालने वाले इस नेता ने दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ईरान के सभी 9 करोड़ लोगों के लिए सुरक्षित शेल्टर का इंतजाम कर सकती है, तभी वे अपना घर छोड़ेंगे।
ये भी पढ़ें: Strait of Hormuz पूरी तरह खुला है! सिर्फ इन शर्तों को मानने वाले देशों को मिलेगी एंट्री, ईरान का ऐलान
Khamenei last days story: खुद के लिए विशेष सुविधा का विरोध
डॉ. इलाही के अनुसार, खामेनेई ने अपने घर के नीचे भी कोई खास बंकर बनाने की इजाजत नहीं दी थी। अधिकारियों ने जब इसकी कोशिश की, तो उन्होंने साफ मना कर दिया। उनका मानना था कि एक नेता को वही सुविधाएं मिलनी चाहिए जो आम जनता के पास हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अपने लिए कोई VIP ट्रीटमेंट नहीं चाहते। अगर देश के हर नागरिक के पास बंकर नहीं है, तो उन्हें भी इसकी जरूरत नहीं है।
Iran Israel war 2026: जनता और गरीबों के बराबर रहने की जिद
खामेनेई के परिवार ने भी इस बात की पुष्टि की कि वे हमेशा सादगी भरा जीवन जीने के पक्षधर थे। उनका कहना था कि एक सच्चा नेता वही है जो अपनी जनता और गरीबों के सुख-दुख में उनके बराबर खड़ा रहे। अगर कोई नेता अपने लिए अलग और आलीशान सुरक्षा घेरा बना लेता है, तो वह जनता का नेतृत्व करने का नैतिक हक खो देता है। उनकी इसी सोच ने उन्हें आखिरी वक्त तक सुरक्षित स्थान पर जाने से रोके रखा।
ये भी पढे़ं: Iran Americs War: होर्मुज के बाद फुजैरा पोर्ट के पीछे पड़ा ईरान! क्यों इसे यूएई का लाइफलाइन कहा जाता है?
शहादत को बताया सबसे बड़ा पुरस्कार
चर्चा के दौरान डॉ. इलाही ने बताया कि इस्लाम में 'शहादत' (बलिदान) को सबसे ऊंचा दर्जा दिया गया है। खामेनेई की नजर में मौत का डर नहीं था, बल्कि वे शहादत को अपने लिए सबसे बड़ा सम्मान और खुदा का पुरस्कार मानते थे। यही वजह थी कि मिसाइलों और ड्रोन हमलों के सीधे खतरे के बावजूद उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला। वे मौत के सामने झुकने के बजाय अपनी विचारधारा पर अडिग रहे और सादगी को नहीं त्यागा।
ये भी पढे़ं: LPG Crisis: 'होर्मुज' में फंसे 600 भारतीय, 22 जहाज और 7 पर लदा है गैस! मिसाइल अटैक के बीच कब होगी वापसी?
मौत के खतरे पर भारी पड़ी सादगी
खामेनेई का यह आखिरी फैसला उनके व्यक्तित्व की गहराई को दर्शाता है। सुरक्षा टीम की बार-बार की मिन्नतों के बाद भी उन्होंने अपने पुराने घर और पुराने ढर्रे को नहीं छोड़ा। डॉ. इलाही ने कहा कि आज के दौर में जब नेता अपनी सुरक्षा के लिए हजारों जवानों का घेरा रखते हैं, खामेनेई ने बिना किसी विशेष सुरक्षा कवच के मिसाइलों का सामना करना बेहतर समझा। उनकी यह कहानी आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications