शिवम दुबे के साथ कौन है यह मिस्ट्री गर्ल? वर्ल्ड कप जीत के बाद अब आईपीएल में धमाल मचाने को तैयार

Shivam Dube: भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे इन दिनों अपनी क्रिकेटिंग लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा में बने हुए हैं। टी20 विश्व कप की ऐतिहासिक जीत के बाद से ही शिवम दुबे की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और फैंस उनके हर मूव पर नजर रख रहे हैं।

हाल के दिनों में शिवम अपनी पत्नी अंजुम खान के साथ कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पोस्ट्स में देखे गए हैं लेकिन इसी बीच कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं जिन्होंने इंटरनेट पर सवालों की झड़ी लगा दी है।

shivam dube

इन वायरल तस्वीरों में शिवम दुबे के साथ एक अन्य मिस्ट्री गर्ल नजर आ रही है जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। शिवम के फैंस और फॉलोअर्स के बीच यह चर्चा का विषय बन गया था कि आखिर यह लड़की कौन है जो अक्सर शिवम और उनके परिवार के साथ दिखाई देती है।

फैंस ने ही कर दिया खुलासा

इस सस्पेंस ने लोगों की उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया था लेकिन अब खुद शिवम दुबे के फैंस ने ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स के जरिए इस राज से पर्दा उठा दिया है। सोशल मीडिया पर एक्टिव फैंस का दावा है कि वायरल तस्वीरों में दिख रही यह लड़की कोई और नहीं बल्कि तबस्सुम खान हैं।

कौन हैं शिवम दुबे के साथ लड़की

बताया जा रहा है कि तबस्सुम खान असल में शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान की सगी बहन हैं और इस नाते वह रिश्ते में शिवम दुबे की साली लगती हैं। टी20 विश्व कप के दौरान भी तबस्सुम भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में मौजूद थीं और शिवम दुबे के साथ उनकी जो तस्वीरें चर्चा बटोर रही हैं वे उसी दौरान की बताई जा रही हैं। इस खुलासे के बाद अब उन तमाम अफवाहों पर विराम लग गया है जो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तैर रही थीं।

वर्ल्ड कप के बाद शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई का पहला मुकाबला गुवाहाटी के बरसापाड़ा स्टेडियम में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+