Kamla Pasand Company : कौन है कमला पसंद का मालिक? क्यों किया बहू ने सुसाइड? क्या है कानपुर से कनेक्शन?
Kamla Pasand Company: कमला पसंद और राजश्री पान मसाला के मालिक कमल किशोर की पुत्रवधू दीप्ति चौरसिया की आत्महत्या ने बहुत सारे सवाल खड़े कर दिए हैं। 14 साल के बेटे की मां दीप्ति चौरसिया की बॉडी चुनरी से लटकी हुई पाई गई, पुलिस से शव के पास से एक डायरी मिली है जिसमें उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है लेकिन उन्होंने प्यार और भरोसा तोड़ने की बात लिखी है।
अपने नोट में उन्होंने लिखा है कि 'अगर किसी पर प्यार और भरोसा ना हो तो ऐसे रिश्ते का क्या मतलब रह जाता है।' जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो दीप्ति किसी भयंकर मानसिक दर्द से गुजर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीप्ति की साल 2010 में कमल किशोर के बेटे हरप्रीत चौरसिया से शादी हुई थी लेकिन हरप्रीत ने दो शादी की हुई है।

दूसरी पत्नी, दक्षिण भारत के फिल्मों की अभिनेत्री बताई जा रही है, जिसके कारण दीप्ति ने ये खौफनाक कदम उठाया, हालांकि इस बारे में दोनों के परिवार वालों ने कोई बयान नहीं दिया है। आपको बता दें कि कमला पसंद पान मसाला देश के लोकप्रिय ब्रांड में से एक है और इसका प्रचार की फिल्मी सितारे करते हैं।
'दीप्ति को किसी ने उकसाया, परिजनों का आरोप' (Kamla Pasand Company)
उनके परिजनों का कहना है कि 'वो ऐसा कदम नहीं उठा सकती है, उसे किसी ने उकसाया है' जबकि कमला पसंद के मालिक के फ़ैमिली एडवोकेट राजेंद्र सिंह ने कहा कि 'जो कुछ भी हुआ वह बहुत बुरा हुआ। दोनों परिवारों ने तय किया है कि आज एक साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा क्योंकि हम उन्हें पूरा सम्मान देना चाहते हैं। यह दोनों परिवारों के लिए बहुत बड़ा नुकसान है।'
'सुसाइड नोट में कोई आरोप नहीं है'
मीडिया में जो भी बताया जा रहा है वह पूरी तरह से झूठ है। सुसाइड नोट में कोई आरोप नहीं है। उन्होंने इसके लिए किसी का नाम नहीं लिया है। हमें नहीं पता कि सुसाइड का कारण क्या है। हम पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं।'
कानपुर शहर के फीलखाना के रहने वाले है कमल किशोर (Kamla Pasand Company)
ANI के मुताबिक दीप्ति चौरसिया (40) की कल शाम कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। उनकी बॉडी लटकी हुई मिली। डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा। उनकी बॉडी कल रात सफदरजंग हॉस्पिटल लाई गई थी। आपको बता दें कि भारत के टॉप ब्रांड पान मसाला कमला पसंद और राजश्री कंपनी के मालिक कमल किशोर चौरसिया यूपी के कानपुर शहर के फीलखाना के रहने वाले हैं।
'सड़क किनारे गुमटी में पान मसाला बेचते थे'
उनकी पान मसाला कंपनी भी यहीं पर स्थित है और यहीं से पूरे देश में सप्लाई की जाती हैं। आज ये कंपनी अरबों की कमाई करती है लेकिन कभी वो सड़क किनारे गुमटी में पान मसाला बेचते थे। इस कंपनी के मालिक कमला कांत चौरसिया और कमल किशोर चौरसिया हैे, वैसे तो ये कंपनी कई प्रोडक्टस बनाती है लेकिन मुख्य रूप से इसका उत्पाद पान मसाला ही है।
पान मासला कंपनी के मालिक की नेटवर्थ कितनी? (Kamla Pasand Company)
इसका स्पष्ट डेटा को किसी के पास नहीं लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज ये कंपनी हजारों करोड़ों की कमाई करती है। कुछ दिनों पहले कंपनी पर 147 करोड़ रुपए की एक्साइज ड्यूटी चोरी का आरोप भी लगा था।
-
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
ट्रंप ने सऊदी प्रिंस का उड़ाया मजाक, की बेदह गंदी टिप्पणी, क्या टूट जाएगी अमेरिका-सऊदी अरब की दोस्ती? -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख












Click it and Unblock the Notifications