Aryan Yadav कौन हैं, जिसने लद्दाख की सेरिंग से रचाई शादी? क्या है Akhilesh Yadav-डिंपल से रिश्ता?
Aryan Yadav: आखिरकार वो दिन आ गया है जिसका इंतजार यादव परिवार को लंबे वक्त से था, जी हां, हम बात कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की, जिनकी शादी आज सैफई में शादी अंदाज संपन्न हुई, इस विवाह में अखिलेश-डिंपल यादव समेत पूरा यादव परिवार शामिल हुआ, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें कि इस शादी की मुख्य आकर्षण आर्यन की दु्ल्हन सेरिंग थीं, जो कि लद्दाख की रहने वाली हैं। देखने में बेइंतहा खूबसूरत सेरिंग पेशे से वकील हैं, उनके पिता रिंगजन अंगचुक लद्दाख में ठेकेदार हैं।

आर्यन और सेरिंग की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए थी, ऐसा मीडिया रिपोर्ट कह रहे हैं लेकिन इस बारे में यादव परिवार की ओर से कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
Aryan Yadav की सगाई दिसंबर 2024 को दिल्ली में हुई थी
दोनों की शादी एक साल पहले हो जाती लेकिन आर्यन के पिता राजपाल यादव के निधन की वजह से ये विवाह आगे बढ़ा दिया गया था। दोनों की सगाई 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली में हुई थी। दोनों की शादी दोनों के ही परिवारों के रीति -रिवाजों के अनुरूप हुई है।

लद्दाख की रहने वाली सेरिंग हैं
इस शादी में अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रो. रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह समेत पूरे सैफई के लोगों ने शिरकत की थी। खास बात ये थी इस शादी में मंच पर एक तरफ दुल्हन सेरिंग का परिवार था और दूसरी तरफ पूरा यादव परिवार था।
कौन है Aryan Yadav ?
आपको बता दें कि आर्यन यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मंझले चाचा के दूसरे बेटे हैं। अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव तीन भाई थे, वो सबसे बड़े थे, उनसे छोटे राजपाल यादव थे और सबसे छोटे भाई शिवपाल यादव हैं।राजपाल सिंह यादव का 9 जनवरी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।
अंशुल यादव भी जिला पंचायत अध्यक्ष (Aryan Yadav)
उनके दो बेटे अक्षय और अभिषेक थे, उनकी पत्नी यानी कि आर्यन की मां प्रेमलता यादव इटावा की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं तो वहीं अंशुल यादव भी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। आर्यन दिल्ली विश्वविद्यालय में बीकॉम के बाद यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से 2019 में मास्टर्स किया है। फिलहाल इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं औऱ लोग इन पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और वर वघू को बधाई दे रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications