Celina Jaitly: 'पीकर मारता है', सेलीना जेटली ने पति पर लगाए घरेलू हिंसा का आरोप, जानें कौन है पीटर?
Celina Jaitly: पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री रह चुकीं सेलिना जेटली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, ,सेलिना ने मुंबई की एक कोर्ट में अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग के खिलाफ डोमेस्टिक वॉयलंस का केस फाइल किया है, सेलिना ने पति से ₹10 लाख मासिक गुजारा भत्ता और ₹50 करोड़ मुआवजे की मांग की है।
शिकायत में घरेलू हिंसा, क्रूरता और छेड़छाड़ के आरोप शामिल हैं। इसे मंगलवार को अंधेरी में ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) एससी ताड्ये के सामने वेरिफिकेशन के लिए पेश किया गया।

शुरुआती जांच के बाद, मजिस्ट्रेट ने पीटर हाग को एक फॉर्मल नोटिस जारी किया है। केस की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को है। आपको बता दें कि फिरोज खान की डिस्कवरी सेलिना तीन बेटों की मां हैं।
'पीटर ने उनकी वित्तीय स्वतंत्रता को धीरे-धीरे खत्म कर दिया' (Celina Jaitly)
सेलिना ने आरोप लगया है कि 'पीटर ने उनकी वित्तीय स्वतंत्रता को धीरे-धीरे खत्म कर दिया। अपने लेटर में सेलिना ने कहा कि शादी के बाद मैंने बच्चों के जन्म तक बीच-बीच में काम किया, जिसके बाद पति ने उन्हें अलग-अलग बहाने बनाकर काम करने से मना कर दिया, अब वो फाइनेंशली वीक हो चुकी हैं।'
'वो गाली-गलौज और मार-पीट पर उतर आता है' (Celina Jaitly)
सेलिना ने आरोप लगाया गया है कि 'पीटर एक नार्सिसिस्टिक, खुद में खोया रहने वाला इंसान है, जो अपनी पत्नी या तीन बच्चों के लिए कोई हमदर्दी नहीं दिखाता, उसका गुस्सैल स्वभाव और शराब पीने की आदत की वजह से उसका नेचर और ज्यादा खराब हो गया है, वो गाली-गलौज और मार-पीट पर उतर आता है।'
'नौकरानी कहकर और मेड की तरह ट्रीट करता है' (Celina Jaitly)
सेलिना ने ये भी कहा है कि 'उसने अपनी मुंबई स्थित निवास की संपत्ति को अपने नाम स्थानांतरित करने के लिए उसे दबाव डाला , जबकि वह उस वक्त अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की कुछ ही महीनों के भीतर हुई मृत्यु के बाद गंभीर डिप्रेशन से गुजर रही थी, वो उन्हें नौकरानी कहकर बुलाता है और मेड की तरह ट्रीट करता है।'
'वो मुझे मेरे बच्चों से मिलने नहीं दे रहा' (Celina Jaitly)
'फिजिकल, वर्बल और फाइनेंशियल एब्यूज की वजह से उन्हें आधी रात को पार्टी छोड़कर भारत भागना पड़ा वो भी अपने तीनों बच्चों को छोड़कर लेकिन अब पीटर मुझे मेरे बच्चों से मिलने नहीं दे रहा है।'
सेलिना जेटली की गिनती ग्लैमरस अभिनेत्रियों में होती थी
आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में शुमार सेलिना जेटली का नाम आज भी उनकी शानदार ब्यूटी, बोल्ड स्टाइल और मजबूत पर्सनैलिटी के लिए याद किया जाता है। मिस इंडिया से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक का उनका सफर काफी दिलचस्प रहा है।
फिल्म 'जानशीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया (Celina Jaitly)
सेलिना ने 2003 में फिरोज खान की फिल्म 'जानशीन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट और कॉमेडी फिल्मों में काम किया। उन्होंने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है लेकिन ग्लैमरस होने के बावजूद उन्हें फिल्मों में उतनी सफलता नहीं मिली, जितनी कि उन्हें आशा थी। साल 2011 में सेलिना ने ऑस्ट्रियन एंटरप्रेन्योर और होटल मालिक पीटर हाग से शादी करके सबको चौंका दिया था, इसके बाद वो फिल्मों और देश दोनों से दूर हो गईं।
'साल 2012 में वे जुड़वां लड़कों के माता-पिता बने'
पीटर मूल रूप से ऑस्ट्रियन बिजनेसमैन हैं, दुबई और सिंगापुर में परिवार का होटल और स्पा बिजनेस है और थोड़ा मीडिया से दूर रहे हैं। साल 2012 में वे जुड़वां लड़कों के माता-पिता बने, जिनका नाम उन्होंने विंस्टन और विराज रखा। उन्होंने 2017 में जुड़वां लड़कों शमशेर और आर्थर को भी जन्म दिया। 2017 की प्रेग्नेंसी के जुड़वां बच्चों में से एक, शमशेर की दिल की बीमारी के कारण मौत हो गई।
'इतना खूबसूरत चेहरा दर्द में', फैंस परेशान (Celina Jaitly)
सेलिना ने इससे पहले जितनी बार भी अपनी या अपने परिवार की तस्वीरें शेयर की थीं, उसे देखकर यही लगता था कि वो एक हैप्पी मैरिड लाइफ गुजार रही हैं लेकिन मंगलवार को जिस तरह से उनकी खबर सामने आई तो उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि 'इतना खूबसूरत चेहरा दर्द में था, ऐसा सोच भी नहीं सकते थे' फिलहाल वो इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं और लोग उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications