Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Kal Ka Mausam: Delhi से महाराष्ट्र तक IMD का अलर्ट! 3-4 अप्रैल को किन राज्यों में तूफानी बारिश-ओलावृष्टि?

Kal Ka Mausam, 3 April 2026, Friday Weather Alert: अप्रैल की शुरुआत इस बार मौसम के तेवर बदलते हुए हो रही है। कहीं तेज बारिश तो कहीं आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने साफ चेतावनी जारी की है कि इस हफ्ते उत्तर-पश्चिम भारत में दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। इनका सबसे तेज असर 3 और 4 अप्रैल को दिखेगा, फिर 7 अप्रैल को एक और सिस्टम एक्टिव होगा।

दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में धूल भरी आंधी, कड़कती बिजली, तेज हवाएं (50-70 किमी/घंटा) और ओले गिरने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण मध्य प्रदेश में ओलावृष्टि हो चुकी है। अब आगे क्या है? पूरी डिटेल समझते हैं...

Kal Ka Mausam

क्या है मौसम का सिस्टम?

IMD के मुताबिक, पूर्वी ईरान-अफगानिस्तान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा मध्य असम में भी कम ऊंचाई पर चक्रवात है। इन विक्षोभों की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि का दौर चलने वाला है। मध्य भारत में 6 अप्रैल तक गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी रहेगी।

State-wise IMD Weather Alerts: राज्य-वार अलर्ट: कहां बारिश, कहां ओले?

उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान)

  • 3-4 अप्रैल: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 40-70 किमी/घंटा की तेज आंधी, बिजली और हल्की-मध्यम बारिश। ओलावृष्टि की संभावना।
  • 7-8 अप्रैल: फिर हल्की बारिश और 40-50 किमी/घंटा हवाएं।

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड (Jammu Kashmir, Himachal, Uttarakhand Mausam Update)

  • 3-4 अप्रैल: कश्मीर घाटी में भारी बारिश/बर्फबारी + ओले। हवा 50-70 किमी/घंटा।
  • 3-6 अप्रैल: हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश, बिजली और ओलावृष्टि।
  • 7 अप्रैल: फिर बारिश-बर्फबारी।

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather Alert)

3-5 अप्रैल: पश्चिमी UP में आंधी-बारिश, 4-5 अप्रैल को ओलावृष्टि। पूर्वी UP में 5 अप्रैल को ओले।

मध्य भारत (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र)

  • 2-6 अप्रैल: गरज-चमक के साथ बारिश, 30-50 किमी/घंटा हवाएं।
  • 3-4 अप्रैल: पूरे मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में ओलावृष्टि + तेज आंधी (50-70 किमी/घंटा)।
  • महाराष्ट्र (Maharashtra Weather Alert): 4-5 अप्रैल को मराठवाड़ा में बारिश-आंधी।

पूर्वोत्तर और पूर्व भारत

  • अरुणाचल, असम, मेघालय: 2-6 अप्रैल तक लगातार बारिश, 4-5 अप्रैल को भारी बारिश संभव।
  • पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, झारखंड: 4-8 अप्रैल में बारिश, बिजली और 50-70 किमी/घंटा आंधी।

तापमान में कितना बदलाव?

  • उत्तर-पश्चिम भारत: 3-4 अप्रैल को 3-5 डिग्री गिरावट, फिर स्थिर।
  • मध्य भारत: 4 अप्रैल तक 2-4 डिग्री गिरावट।
  • पूर्व भारत: 5 अप्रैल तक 2-3 डिग्री बढ़ोतरी।
  • महाराष्ट्र-गुजरात: 5 अप्रैल तक 2-4 डिग्री गिरावट।

7 अप्रैल तक का पूरा पूर्वानुमान (IMD के अनुसार)

  • 3 अप्रैल (कल): ओलावृष्टि - मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा (ऑरेंज अलर्ट)।
  • 4 अप्रैल: ओलावृष्टि - जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, UP, MP, छत्तीसगढ़।
  • 5 अप्रैल: UP और पूर्वोत्तर में बारिश-आंधी।
  • 7 अप्रैल: जम्मू-कश्मीर में फिर ओले + बारिश।

IMD का अलर्ट साफ है - कल यानी 3 अप्रैल से मौसम अचानक खराब होने वाला है। दिल्ली से महाराष्ट्र तक लोग घर से निकलते समय सावधानी बरतें। खेतों में फसलें, यात्रा और बिजली के उपकरणों का खास ध्यान रखें। मौसम बदलते ही तापमान गिरेगा, जिससे ठंडक बढ़ेगी।

Pune Weather: मौसम का यू-टर्न! दोपहर तक चुभती गर्मी के बाद बारिश-ओलों ने मचाई तबाही, 2 दिनों तक येलो अलर्ट
Pune Weather: मौसम का यू-टर्न! दोपहर तक चुभती गर्मी के बाद बारिश-ओलों ने मचाई तबाही, 2 दिनों तक येलो अलर्ट
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+