'समझौता कर लो वरना!', ट्रंप ने B1 ब्रिज पर यूएस‑इज़राइल हमले के बाद ईरान को चेतावनी

Trump warns Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है और अमेरिका के साथ समझौता करने की बात कही है। उन्होंने ईरान के करज क्षेत्र में बी1 पुल पर गुरुवार हुए अमेरिकी-इजरायली हमले का एक वीडियो साझा करते हुए ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, "बहुत देर होने से पहले समझौता करन लो।

यह हमला तब हुआ जब दोनों देशों के बीच युद्ध दूसरे महीने में प्रवेश कर रहा है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "ईरान का सबसे बड़ा पुल ढह रहा है, अब इसका उपयोग कभी नहीं हो पाएगा - आगे बहुत कुछ और होगा! ईरान के लिए अब बहुत देर होने से पहले समझौता करने का समय है, और एक महान देश बनने के लिए जो कुछ भी बचा है, वह भी नष्ट न हो जाए!"

Trump warns Iran

एयर स्‍ट्राइक कर इजराइल-अमेरिका ने बी1 पुल किया तबाह

फार्स समाचार एजेंसी के अनुसार, अमेरिका और इज़्राइल ने करज के पास अज़िमे क्षेत्र में कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें बी1 पुल भी शामिल था। मध्य पूर्व का सबसे ऊंचा पुल माना जाने वाला, यह 1,050 मीटर लंबा बी1 पुल क्षेत्रीय व्यापार की अहम कड़ी था और जल्द ही इसका उद्घाटन होने वाला था। अब अमेरिकी-इजरायली हमलों के कारण यह क्षतिग्रस्त हो गया है।

ट्रंप ने तेहरान को सबसे ज्‍यादा नुकसान की दी थी चेतावनी

बुधवार सुबह राष्ट्र को अपने संबोधन में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और इज़्राइल के संयुक्त "सैन्य अभियान" के कोई स्पष्ट उद्देश्य नहीं बताए, और चेताया कि अगले दो-तीन हफ्तों में तेहरान को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। ट्रंप ने ईरान को "पाषाण युग में वापस" बमबारी करके पहुंचाने की योजना बताई, यह दावा करते हुए कि सैन्य, नौसैनिक व अन्य ईरानी क्षमताएं पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं।

ईरान ने हालांकि पलटवार करते हुए अमेरिका और इज़्राइल पर जवाबी कार्रवाई की। ईरान ने आरोप लगाया है कि इन हमलों में मानवता के खिलाफ अपराध और बच्चों की हत्या करके वे आधुनिक दुनिया में पाषाण युग वापस ला रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+