Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में IMD का Rain Alert, क्या दिल्ली में होगी बारिश?
Aaj Ka Mausam: मार्च महीने के आखिरी दिन देश के कई राज्यों में आंधी-पानी की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम विभाग ने आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि देशभर में 31 मार्च, से 6 अप्रैल तक कई राज्यों में कई वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने की वजह से तेज बरसात होने के आसार हैं।
जबकि स्काईमेट वेदर के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, झारखंड और महाराष्ट्र में तेज बारिश की आशंका बनी हुई है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली में येलो अलर्ट जारी
राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार हैं। आज भले ही कई जगहों पर येलो अलर्ट जारी है, लेकिन 31 मार्च को मौसम आंशिक रूप से साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, दिन में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इस दौरान दिल्ली का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
UP- Bihar Weather: पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश की आशंका
उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम का मिलाजुला स्वरूप देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, वहीं कुछ इलाकों में तेज़ धूप भी खिली रहेगी। बिहार में भी ऐसी ही स्थिति रहने वाली है, यहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कुछ जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे जिलों में तापमान में गिरावट आ सकती है। लखनऊ का अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम 20°C, जबकि पटना का अधिकतम 35°C और न्यूनतम 24°C रहने का अनुमान है।
Weather Forecast Today: उत्तराखंड में कई जगहों पर होगी बारिश
देहरादून, मसूरी, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी है और कई हिस्सों में बर्फबारी भी हो सकती है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है।
Rajasthan Weather Today Hindi : राजस्थान में रेन अलर्ट
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। सोमवार दोपहर में जयपुर सहित कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च को भी शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, 1 और 2 अप्रैल को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के आसार हैं, जबकि अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज जयपुर का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम 20°C रह सकत है।
Jammu Kashmir Weather: घाटी में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी
कश्मीर घाटी में बारिश और बर्फबारी जारी है। सोमवार को भी मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जिससे वर्षा की कमी लगभग पांच प्रतिशत तक कम हो गई है। 31 मार्च को कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, जबकि कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर हिमपात होने की संभावना है। 1 और 2 अप्रैल को फिर हल्की बारिश की उम्मीद है। शिमला का अधिकतम तापमान 22°C और न्यूनतम 11°C, जबकि नैनीताल का अधिकतम 25°C और न्यूनतम 16°C रह सकता है।












Click it and Unblock the Notifications