Indigo ठप! अब क्या करें यात्री? रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 कोच जोड़े-SpiceJet की 100 नई Flights शुरू-LIST
Indigo Flights Cancelled News Update: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के परिचालन में भारी गड़बड़ी के चलते आज हजारों यात्री फंसे हुए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी उड़ानें आधी रात तक रद्द कर दी गई हैं, जबकि देशभर में 500 से ज्यादा फ्लाइट्स या तो देरी से हैं या कैंसिल हो चुकी हैं। सामान्य दिनों में इंडिगो रोजाना 170-200 फ्लाइट्स कैंसिल करती है, लेकिन पिछले दो दिनों में यह आंकड़ा दोगुना से ज्यादा हो गया है।
यात्रियों की भारी परेशानी को देखते हुए रेलवे और स्पाइसजेट ने तुरंत कदम उठाए हैं। रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ दिए हैं, जबकि स्पाइसजेट अगले कुछ दिनों में 100 अतिरिक्त फ्लाइट्स चला रही है।

Railways Add 37 Trains, 116 Additional Coaches List: 116 अतिरिक्त कोच, 114 से ज्यादा एक्स्ट्रा ट्रिप्स
भारतीय रेलवे ने हाई-डिमांड रूट्स पर तुरंत क्षमता बढ़ा दी है ताकि फंसे हुए यात्रियों को राहत मिल सके।
जोन-वाइज ब्रेकअप:
- दक्षिण रेलवे (Southern Railway): सबसे ज्यादा कोच जोड़े गए - स्लीपर और चेयर कार।
- उत्तर रेलवे(Northern Railway): 8 ट्रेनों में 3AC + चेयर कार कोच (आज से लागू)।
- पश्चिम रेलवे (Western Railway:): 4 हाई-डिमांड ट्रेनों में 2AC + 3AC कोच (6 दिसंबर से)।
- पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway): राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी (12309) में 6-10 दिसंबर तक 2AC कोच। ट्रेनों की जानकारी की टेबल नीचे दी गई है-
| क्रमांक | ट्रेन नंबर | रूट | चलने की तिथि | प्रस्थान समय | आगमन समय (अगले दिन) |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | 2309 | पटना → आनंद विहार | 06 एवं 08 दिसम्बर | 20:30 | 15:00 |
| 2 | 2310 | आनंद विहार → पटना | 07 एवं 09 दिसम्बर | 19:00 | 14:00 |
| 3 | 2395 | पटना → आनंद विहार | 07 दिसम्बर | 20:30 | 15:00 |
| 4 | 2396 | आनंद विहार → पटना | 08 दिसम्बर | 19:00 | 14:00 |
| 5 | 5563 | दरभंगा → आनंद विहार | 07 दिसम्बर | 18:15 | 21:15 |
| 6 | 5564 | आनंद विहार → दरभंगा | 09 दिसम्बर | 0:05 | 23:00 |
- ईस्ट कोस्ट रेलवे(East Coast Railway): भुवनेश्वर-नई दिल्ली सेवाओं में 5 फेरों के लिए 2AC कोच।
- पूर्वी रेलवे(Eastern Railway): 7-8 दिसंबर को 6 ट्रिप्स में स्लीपर कोच।
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे(Northeast Frontier Railway): 6-13 दिसंबर तक दो ट्रेनों में 3AC + स्लीपर (8-8 ट्रिप्स)।
रेलवे का कहना है कि ये अतिरिक्त कोच तत्काल प्रभाव से लगाए जा रहे हैं और IRCTC पर अभी भी सीटें उपलब्ध हैं।
SpiceJet Additional Flights: 100 अतिरिक्त फ्लाइट्स, मुंबई से आज और उड़ानें जोड़ीं
स्पाइसजेट के CMD अजय सिंह ने कहा, 'जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। यात्रियों को भारी तकलीफ हुई है। हम अगले कुछ दिनों में 100 अतिरिक्त फ्लाइट्स चलाकर मदद कर रहे हैं। यह जानना जरूरी है कि आखिर हुआ क्या, ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो। हम सरकार की जांच समिति के फैसले का स्वागत करते हैं।'
SpiceJet Additional Flights List 6 December: स्पाइसजेट ने आज (6 दिसंबर) के लिए मुंबई से कई अतिरिक्त फ्लाइट्स जोड़ी हैं:
Mumbai Additional Special Flights on 6th December: मुंबई से 6 दिसंबर की अतिरिक्त/खास फ्लाइट्स
| क्रमांक | फ्लाइट नंबर | रूट | डिपार्चर | अराइवल |
|---|---|---|---|---|
| 1 | SG 106 | मुंबई-दिल्ली | 0:30 | 2:50 |
| 2 | SG 9981 | मुंबई-दिल्ली | 3:20 | 5:35 |
| 3 | SG 661 | मुंबई-दिल्ली | 6:45 | 8:55 |
| 4 | SG 9812 | मुंबई-दिल्ली | 11:45 | 14:05 |
| 5 | SG 9814 | मुंबई-दिल्ली | 18:05 | 20:25 |
| 6 | SG 386 | मुंबई-दिल्ली | 23:05 | 1:25 |
| 7 | SG 649 | मुंबई-जयपुर | 15:30 | 17:35 |
| 8 | SG 250 | मुंबई-जयपुर | 17:05 | 19:15 |
| 9 | SG 9979 | मुंबई-जयपुर | 23:30 | 1:50 |
| 10 | SG 9742 | मुंबई-चेन्नई | 1:05 | 3:25 |
| 11 | SG 648 | मुंबई-चेन्नई | 1:10 | 3:25 |
| 12 | SG 678 | मुंबई-चेन्नई | 22:50 | 0:50 |
| 13 | SG 59 | मुंबई-दुबई | 2:00 | 3:55 |
| 14 | SG 13 | मुंबई-दुबई | 22:55 | 0:55 |
| 15 | SG 488 | मुंबई-कोलकाता | 9:35 | 12:15 |
| 16 | SG 670 | मुंबई-कोलकाता | 19:10 | 22:00 |
| 17 | SG 9903 | मुंबई-बेंगलुरु | 0:10 | 2:00 |
अब यात्री क्या करें?
- 1. इंडिगो की वेबसाइट/ऐप पर लगातार चेक करते रहें या कस्टमर केयर से संपर्क करें।
- 2. स्पाइसजेट, एयर इंडिया, विस्तारा, अकासा की फ्लाइट्स अभी सामान्य चल रही हैं - तुरंत बुक करें।
- 3. ट्रेन सबसे सुरक्षित और सस्ता विकल्प है - IRCTC पर तत्काल/प्रतीक्षा सूची देखें।
- 4. अगर आज/कल की यात्रा है तो फ्लेक्सिबल टिकट वाले यात्री रिफंड/री-शेड्यूल का विकल्प चुनें।
इंडिगो ने DGCA से 10 फरवरी 2026 तक FDTL (पायलट ड्यूटी टाइम) में छूट मांगी है और वादा किया है कि तब तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। सरकार ने जांच समिति भी बना दी है। फिलहाल यात्रियों के लिए सबसे बड़ी राहत यही है कि रेलवे और स्पाइसजेट ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया है।
ये भी पढ़ें- Indigo Flight Tickets Rise: सैकड़ों उड़ानें रद्द, बची सीटों का किराया 5 गुना तक महंगा! जानें टिकटों की कीमतें?
-
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications