DROD द्वारा विकसित आर्टिलरी गन सिस्टम का शुरू हुआ ट्रायल, 50 किलोमीटर तक मार सकती है दुश्मन को
नई दिल्ली। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) में लॉकडाउन (Lockdown) लगने के बाद से और चीन से खराब होते रिश्तों के बीच आत्मनिर्भर भारत प्रणाली की तहत देश में कई बड़े काम हो रहे हैं। हर सेक्टर में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में रक्षा क्षेत्र में भारत को इस प्रणाली के तहत एक बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। दरअसल, महाराष्ट्र के अहमदनगर में इन दिनों हॉवित्जर एडवांस्ड टिल्ड आर्टिलरी गन सिस्टम (Howitzer Advanced Towed Artillery Gun System) का ट्रायल किया जा रहा है। रविवार को इसका एक वीडियो सामने आया, जो दुश्मन देश पसीने छुड़ा सकता है।
Recommended Video

50 किलोमीटर दूर तक मार सकती है दुश्मन को
इस आर्टिलरी गन सिस्टम की खास बात ये है कि इसका निर्माण भारत में ही किया गया है और DRDO ने इसे बनाया है। इस गन का निर्माण भारतीय सेना की जरूरत को ध्यान में रखकर किया गया है। इस गन की खासियत है कि लगभग 50 किलोमीटर लंबी दूरी पर भी इससे आसानी से टारगेट किया जा सकता है।
#WATCH Made in India Howitzer Advanced Towed Artillery Gun System undergoing trials in Ahmednagar, Maharashtra. Developed by the DRDO, the gun is being readied for the Indian Army requirements and has a striking range of around 50 kms pic.twitter.com/mGmzkZvmyR
— ANI (@ANI) December 6, 2020












Click it and Unblock the Notifications