Oscars 2026 Predictions: एक्सपर्ट्स ने बताया इस ऑस्कर में किसका बजेगा डंका, आ गई लिस्ट?
Oscars 2026 Predictions: 98वें Academy Awards यानी ऑस्कर 2026 को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह चरम पर है। इस प्रतिष्ठित समारोह में साल 2025 की बेहतरीन फिल्मों और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। हॉलीवुड के साथ-साथ दुनिया भर के फिल्म प्रेमियों की नजरें इस बार के संभावित विजेताओं पर टिकी हुई हैं। हालांकि अंतिम निर्णय एकेडमी के सदस्यों के वोटों से तय होगा। लेकिन फिल्म समीक्षकों, ट्रेड विश्लेषकों और अवार्ड प्रिडिक्शन प्लेटफॉर्म्स ने पहले ही कुछ मजबूत दावेदारों की पहचान कर ली है।

बेस्ट पिक्चर की दौड़ में दो बड़ी फिल्में आमने-सामने
इस बार बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में सबसे ज्यादा चर्चा One Battle After Another और Sinners को लेकर हो रही है। Paul Thomas Anderson द्वारा निर्देशित "वन बैटल आफ्टर एनदर" को समीक्षकों की जबरदस्त सराहना और मजबूत बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन का फायदा मिल रहा है।
वहीं, Ryan Coogler की फिल्म "सिनर्स" भी नामांकनों की बड़ी संख्या और अपनी अनोखी कहानी के कारण चर्चा में है। विश्लेषकों का मानना है कि अगर एकेडमी के वोटरों को इसका सामाजिक संदेश और शैली पसंद आया, तो यह फिल्म बड़ा उलटफेर कर सकती है।
अन्य फिल्मों की भी मजबूत मौजूदगी
इन दोनों फिल्मों के अलावा Hamnet, Frankenstein, Bugonia, Train Dreams और स्पोर्ट्स ड्रामा F1 भी बेस्ट पिक्चर की रेस में शामिल हैं। अवार्ड सीज़न के शुरुआती समारोहों में "वन बैटल आफ्टर एनदर" का प्रदर्शन लगातार मजबूत रहा है, जिससे इसे बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।
बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस कैटेगरी में कड़ा मुकाबला
बेस्ट एक्टर की कैटेगरी इस बार सबसे दिलचस्प मानी जा रही है। Timothée Chalamet को फिलहाल थोड़ा आगे माना जा रहा है, जबकि Michael B. Jordan और ब्राजील के अभिनेता Wagner Moura भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।
वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस श्रेणी में Jessie Buckley को उनकी फिल्म "हैमनेट" में भावनात्मक अभिनय के लिए काफी सराहना मिल रही है। इसके अलावा Emma Stone भी संभावित विजेताओं की सूची में शामिल हैं।
निर्देशन और दूसरी कैटेगरी
बेस्ट डायरेक्टर के लिए Paul Thomas Anderson को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। वहीं Ryan Coogler और Chloé Zhao भी अपनी फिल्मों की अनोखी प्रस्तुति के कारण इस दौड़ में बने हुए हैं। सहायक अभिनय श्रेणी में Sean Penn को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। वहीं बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस की रेस में Amy Madigan, Teyana Taylor और Wunmi Mosaku के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
टेक्निकल कैटेगरी में बड़ी फिल्मों का दबदबा
तकनीकी अवार्ड्स की बात करें तो Frankenstein, Avatar: Fire and Ash और Sinners को विजुअल इफेक्ट्स, प्रोडक्शन डिज़ाइन और संगीत जैसी श्रेणियों में मजबूत माना जा रहा है। एक्टर्पट्स का मानना है कि भले ही "वन बैटल आफ्टर एनदर" को थोड़ी बढ़त मिलती दिखाई दे रही हो, लेकिन ऑस्कर के इतिहास में कई बार अप्रत्याशित नतीजे सामने आए हैं। ऐसे में 98वें ऑस्कर समारोह की रात भी रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications