48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे
ICC World Cup Prize Money Final List: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शोर थम चुका है, अब बारी धन राशि के हिसाब की है। मैदान पर तिरंगा लहराने वाली टीम इंडिया ने सिर्फ वर्ल्ड कप की चमचमाती ट्रॉफी ही नहीं जीती, बल्कि प्राइज मनी के मामले में भी झंडे गाड़ दिए। आईसीसी (ICC) ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि किस टीम के खाते में कितने करोड़ रुपये आए हैं। इस बीच पाकिस्तान को भी एक बड़ी रकम मिली है, जो चौंकाने वाली है।
वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद रोहित एंड कंपनी पर पैसों की जबरदस्त बारिश हुई है। आईसीसी की रिलीज के मुताबिक भारतीय टीम को लगभग 24.25 करोड़ रुपये का इनाम मिला है। यह रकम टीम की जीत, मैच बोनस और फाइनल तक के अजेय सफर को जोड़कर तय की गई है।

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान का क्या रहा हाल?
फाइनल की हार के बावजूद कीवी टीम यानी न्यूजीलैंड के खाते में 13.08 करोड़ रुपये आए हैं। वहीं, सेमीफाइनल की रेस में पिछड़ने वाली दक्षिण अफ्रीका को 9.24 करोड़ और इंग्लैंड को 8.96 करोड़ रुपये मिले हैं।
बात करें पड़ोसी देश पाकिस्तान की, तो उनके हाथ महज 4.80 करोड़ रुपये ही लगे हैं। आईसीसी ने साफ किया है कि हर टीम को मिलने वाली लगभग 2 करोड़ रुपये की पार्टिसिपेशन फीस भी इस फाइनल लिस्ट में शामिल है।
कैसे बांटा गया अमाउंट
आईसीसी ने कुल 103 करोड़ रुपये का एक पूल बनाया था। इस पैसे को बांटने का तरीका बड़ा दिलचस्प है। इसमें सिर्फ जीत ही नहीं, बल्कि आप टूर्नामेंट के किस पड़ाव तक पहुंचे हैं, उसका भी रिवॉर्ड मिलता है। हर टीम को मिलने वाली बेस फीस के साथ-साथ मैच जीतने पर मिलने वाले बोनस को जोड़कर यह फाइनल अमाउंट तैयार किया गया है।
किसकी झोली में कितने करोड़?
- विजेता (भारत): 24.25 करोड़
- उप-विजेता (न्यूजीलैंड): 13.08 करोड़
- दक्षिण अफ्रीका: 9.24 करोड़
- इंग्लैंड: 8.96 करोड़
- पाकिस्तान: 4.80 करोड़












Click it and Unblock the Notifications