दस करोड़ होंगे खाते तो खाली खातों का कौन होगा जिम्मेदार?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनवरी माह तक दस करोड़ खाते खोलने का लक्ष्य रखा गया है लेकिन बिना पैसे वाले खाते यानी खाली खातों का कौन जिम्मेदार होगा। यही सबसे बड़ा सवाल है। दरअसल, आंकड़ों की माने तो अभी तक खोले सात करोड़ खातों में से 75 फीसदी खातों में कोई पैसा नहीं है। यानी बैलेंस शून्य है। 75 फीसदी खातों को आंकड़ों में तब्दली करें तो करीब 5.4 करोड़ खातों में कोई पैसा ही नहीं है।

क्या सब्सिडी तक ही सीमित रह जाएंगे खाते
आधे से ज्यादा खातों में अगर रकम नहीं होगी तो गरीब परिवार के बैंक में खोले गए बचत खाते सिर्फ एक सब्सिडी खाते के रूप में सीमित होकर रह जाएंगे। आपको बता दें कि वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कहा कि आधार कार्ड नम्बर को बैंक खातों से जोड़ा जाए।
सरकार का मानना है कि इससे प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना के तहत समाज में सुनिश्चित वर्ग के लोगों के बैंक खातों में सीधे सब्सिडी पहुंचाई जा सकेगी। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत अब तक सात करोड़ से ज्यादा खाते खोले जा चुके हैं। जिनमें से सरकारी बैंकों ने अभी तक 6.15 करोड़ खाते खोले हैं।
-
LPG supply crisis: 46,000 टन गैस लेकर आ रहा 'नंदा देवी'! Strait of Hormuz से सुरक्षित निकला भारत का दूसरा जहाज -
PM Modi In Assam: पीएम ने किया शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन, 8 घंटे का सफर 5 घंटे में होगा -
Assam Chunav 2026: PM मोदी ने 4,570 करोड़ की दी सौगात, बोले- ‘कांग्रेस झूठ की दुकान’, भाषण की 5 बड़ी बातें -
PM Modi In Assam: असम में कांग्रेस पर भड़के पीएम मोदी, दी पंडित नेहरू से सीखने की नसीहत -
Assam Chunav: चुनाव से पहले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गिनाए सरकार के काम, पीएम मोदी पर कही खास बात -
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
मजहब की दीवार टूटी और उम्र का फासला भी मिटा, शिवम दुबे से इतने साल बड़ी हैं पत्नी अंजुम, चौंका देगी यह जानकारी -
Weather Delhi-NCR: दिल्ली में अगले 24 घंटे में मौसम लेगा खतरनाक यू-टर्न! IMD के नए अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम?












Click it and Unblock the Notifications