डेटा चोरी में फंसा फेसबुक, लगा 39 हजार करोड़ का जुर्माना
वॉशिंगटन। अमेरिकी सरकार की एक एजेंसी फेडरल ट्रेड कमीशन (एफटीसी) ने फेसबुक पर निजता के उल्लंघन के मामले में 5 बिलियन डॉलर यानी करीब 34 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। एफटीसी की ओऱ से यह जुर्माना ब्रिटिश फर्म कैंब्रिज एनालिटिका द्वारा की गई डाटा चोरी के मामले में फेसबुक पर लगाया है। कैंब्रिज एनालिटिका ने लाखों भारतीयों समेत आठ करोड़ से ज्यादा फेसबुक यूजर्स का डाटा इकट्ठा किया था। बाद में उस डाटा का इस्तेमाल 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने में किया गया था।

फेसबुक पर निजता उल्लंघन का आरोप
एफटीसी ने इस महीने की शुरुआत में ही फेसबुक पर जुर्माना लगाए जाने की घोषणा की थी। कमीशन के मुताबिक, अमेरिका में निजता के उल्लंघन के मामले में किसी कंपनी पर लगाया गया, यह अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना है। कैंब्रिज एनालिटिका के अलावा भी फेसबुक को यूजर्स की गोपनीयता और डाटा सुरक्षा में खामियों को लेकर कई अन्य आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। एफटीसी अमेरिका की एक स्वतंत्र संस्था है, जिसे फेडरल ट्रेड कमीशन ऐक्ट के तहत बनाया गया था।इस एजेंसी प्रमुख काम कंज्यूमर के हित की रक्षा करना है।

पहले भी फेसबुक पर लग चुका है जुर्माना
निजता उल्लंघन के मामले में फेसबुक पर पहले भी जुर्माना लग चुका है। पिछले साल ब्रिटिश सूचना कार्यालय ने भी फेसबुक पर पांच लाख पौंड (करीब 4.30 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना भी कैंब्रिज एनालिटिका के डाटा चोरी मामले में फेसबुक की भूमिका को लेकर लगाया गया था। एफटीसी के चेयरमैन जो सिमंस ने कहा कि फेसबुक लगातार वादा कर रहा था कि वह दुनियाभर में इस पर नियंत्रण करने की कोशिश करेगा कि उसके यूजर्स की निजी जानकारी किस तरह से शेयर की जाए। लेकिन, फेसबुक ने यूजर्स को निराश किया है।

जुकरबर्ग के अधिकारो में होगी कटौती
एजेंसी की ओर से फेसबुक पर लगाया गया ये जुर्माना उसकी कुल मार्केट कैप करीब 35 लाख करोड़ रुपए का करीब 1फीसदी है। कमीशन की ओर से सुनाए फैसले में कहा गया है कि, फेसबुक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के बीच एक स्वतंत्र प्राइवेसी कमेटी बनाई जाएगी, जो यूजर की निजता से जुड़े फैसलों पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का नियंत्रण खत्म कर देगी। कमीशन का कहना है कि, एफटीसी के इतिहास में 5 बिलियन डॉलर का यह जुर्माना अभूतपूर्व है। यह जुर्माना इसलिए लगाया गया है ताकि भविष्य में होने वाले उल्लंघनों को रोका जा सके।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications