‘खूनी पंजा’ पर मोदी को हिदायत, चुनाव आयोग ने कहा भविष्य में रहें सतर्क

चुनाव आयोग ने नरेंद्र मोदी द्वारा की गई खूनी पंजा टिप्पणी को नामंजूर किया है। आयोग ने मोदी को भविष्य में सार्वजनिक संवाद के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है? मोदी के स्पष्टीकरण पर चुनाव आयोग का कहना है कि वह उनके जवाब से संतुष्ट नही है।
चुनाव आयोग ने मोदी के जबाव में कहा है कि राजनीतिक तौर पर इस तरह की टिप्पणियां शालीन राजनीतिक वक्तव्यों के लिहाज से घातक समझी जाती हैं। आयोग ने आदेश देते हुए कहा कि मामले के तथ्यों और परिस्थितियों के तहत आयोग उनके जवाब से खुश नहीं है और वो उनके तर्कों को नापसंद करता है और उम्मीद करता है कि भविष्य में वो अपने सार्वजनिक संवाद के दौरान अधिक सतर्क रहेंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की एक चुनावी रैली में मोदी ने कांग्रेस के लिए खूनी पंजे का इस्तेमाल किया था। आयोग के नोटिस के जवाब में मोदी ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हवाला देते हुए जवाब दिया था।












Click it and Unblock the Notifications