'शाबाश टीम इंडिया', भारत के T20 World Cup जीतने पर गदगद पीएम मोदी ने दी बधाई, भारत माता की जय से गूंजा देश
India win T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम ने 2026 के टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड पर 96 रनों की एकतरफा जीत दर्ज कर विश्व विजेता टीम बन गई है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में मार्च के महीने में दिवाली जैसा जश्न मनाया जा रहा है।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक लोग सड़कों पर ढोल नगाड़े बजाते हुए नजर आए। भारत ही नहीं विदेशों में बसे भारतीय भी हाथ में तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाते और आतिशबाजी कर हरे रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए जमकर की तारीफ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने 'एक्स' पोस्ट में टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा, "टीम इंडिया को हार्दिक बधाई, जिसने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप को शानदार तरीके से जीतकर इतिहास के कई शिखर छुए। भारत को यह गर्वपूर्ण विशिष्टता हासिल है, कि वह तीन बार यह कप जीतने वाला एकमात्र देश है।"
उन्होंने आगे कहा, "यह लगातार दो बार कप जीतने वाली भी एकमात्र टीम है। यह हमारे क्रिकेट-प्रेमी लोगों के लिए अपार खुशी और गर्व का क्षण है। यह हमारे युवाओं में मौजूद बहुमुखी प्रतिभा का भी सूचक है। इस सामूहिक विजय के लिए हर एक खिलाड़ी, पूरे प्रबंधन और सहायक कर्मचारियों की उच्चतम प्रशंसा की जानी चाहिए। मैं हमारी क्रिकेट टीम के भविष्य में निरंतर सफलता की कामना करती हूं।"

पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखी ये पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय किक्रेट टीम की इस शानदार जीत पर बधाई दी हैं। पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, "चैंपियंस! आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय टीम को बधाई! यह उल्लेखनीय जीत असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क को दर्शाती है। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट धैर्य दिखाया है। इस जीत ने हर भारतीय का दिल गर्व और खुशी से भर दिया है। शाबाश, टीम इंडिया!
भारत की जीत के जश्न में डूबे बॉलीवुड सितारे
वहीं बॉलीवुड में भी जश्न का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के लिए बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई।टीम इंडिया की इस शानदार सफलता पर बॉलीवुड के नामी सितारों ने भी खुशी जाहिर की है। फिल्म अभिनेत्री प्रीति जिंटा मैदान पर टीम को चीयर करती दिखीं, वहीं टीवी जगत से करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे।
आयुष्मान खुराना बोले- अहमदाबाद का मनहूसियत टूट गई
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना ने टीम को बधाई देते हुए लिखा, 'अहमदाबाद का मनहूसियत टूट गया है! काबिल विजेताओं ने फिर से इतिहास लिख दिया है। T20 वर्ल्ड कप के तीनों विजेता कप्तान आज मौजूद हैं। MSD, Ro और SKY!' उनके इस ट्वीट को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया और तेजी से वायरल हुआ।
राजामौली ने भारतीय टीम की तारीफ
फिल्ममेकर एसएस राजामौली लिखा, 'चैंपियंस फिर से. संजू, बुमराह, दुबे, ईशान.. क्या शानदार परफॉर्मेंस है। टीम इंडिया को सलाम। जय हिंद।' राजामौली ने विशेष रूप से इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की।












Click it and Unblock the Notifications