100 करोड़ की डिजिटल ठगी! गुजरात से महाराष्ट्र तक ED का बड़ा एक्शन, जानिए क्या है पूरा मामला?

ED raid on 100 crore money laundering case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार (25 मई) को गुजरात और महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर छापामार कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत तलाशी अभियान चलाया। आरोप है कि यह गिरोह डिजिटल गिरफ्तारी जैसे साइबर फ्रॉड्स करता था और लगभग ₹100 करोड़ से अधिक अवैध धन विदेशी खातों में भेज चुका था।

कहां-कहां छापे मारे गए?

  • गुजरात के सूरत और अहमदाबाद
  • महाराष्ट्र की मुंबई

यह अभियान ED के अहमदाबाद क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा PMLA (सविरेधन विरोधी धनशोधन अधिनियम) की धाराओं के तहत चलाया गया।

Digital fraud

मामला क्या है?

यह मनी लॉन्ड्रिंग केस खुद 2024 की गुजरात पुलिस FIR पर आधारित है, जिसमें आरोपी मकबूल डॉक्टर, काशिफ डॉक्टर, बस्सम डॉक्टर, महेश मफतलाल देसाई, मास अब्दुल रहीम नाडा हैं। इन लोगों पर आरोप है कि ये साइबर अपराधी फ़ेक USDT ट्रेडिंग, डिजिटल गिरफ्तारी, और नकली पुलिस नोटिस जैसे तरीकों से आम नागरिकों को ठगते थे। शिकार को वीडियो कॉल पर फंसाकर, पुलिस की कार्रवाई का डर दिखाकर भरसक पैसे वसूलते थे।

मनी लॉन्ड्रिंग कैसे हुई?

अपराधियों ने पीड़ितों से मिले धन को नकली KYC दस्तावेजों या नकली लोगों के खातों में जमा करवाया। फिर इन पैसों को क्रिप्टोकरेंसी में बदला और कई हवाला नेटवर्क (अंगड़िया) का उपयोग करके ₹100 करोड़ से अधिक विदेशी लेन-देन किया।

ये भी पढ़ें सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से ED ने की पूछताछ, बेटिंग ऐप्स से जुड़ा मामला, युवराज-हरभजन भी फंसे

गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक फैला है नेटवर्क

हालांकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई मुख्य रूप से अहमदाबाद और सूरत में केंद्रित रही, लेकिन मुंबई में भी समानांतर कानूनी कार्रवाई की गई, जिससे यह संकेत मिलता है कि इस गिरोह का नेटवर्क राज्यभर में फैला हुआ है। छापों के दौरान अधिकारियों ने डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय दस्तावेज जब्त किए हैं, जिनकी अब फॉरेंसिक जांच की जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, और गिरफ्तारियों और संपत्ति जब्ती की संभावना जताई जा रही है। ED ने अंतरराष्ट्रीय क्रिप्टो एक्सचेंजों की संलिप्तता से इनकार नहीं किया है और आने वाले दिनों में केंद्रीय साइबर अपराध इकाइयों और वैश्विक वित्तीय खुफिया एजेंसियों के साथ समन्वय करने की योजना है।

ये भी पढ़ें 'वकीलों को डराने की कोशिश', सीनियर वकील को समन भेजने पर भड़का Supreme Court Bar Body, ED को लगाई फटकार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+