सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से ED ने की पूछताछ, बेटिंग ऐप्स से जुड़ा मामला, युवराज-हरभजन भी फंसे
Sonu Sood and Urvashi Rautela: बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों तक में अपनी दमदार एक्टिंग का जादू चलाने वाले एक्टर सोनू सूद को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म्स (बेटिंग ऐप्स) को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनसे पूछताछ की है।
सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से ED की पूछताछ
इसी के साथ ईडी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला से भी पूछताछ की है। इन बॉलीवुड एक्टर्स के अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना से भी पूछताछ हुई है। खबर है कि इन सभी लोगों से बेटिंग ऐप्स का प्रचार करने को लेकर सवाल पूछे गए, जिन्हें बैन कर दिया गया था।

बेटिंग ऐप्स को लेकर ईडी का चौंकाने वाला खुलासा
-बैन किए गए इन बेटिंग ऐप्स में xBet, फेयरप्ले, परिमैच और लोटस 365 जैसे कई नाम शामिल हैं। एनडीटीवी प्रॉफिट की खबर के अनुसार ईडी अधिकारियों ने बेटिंग ऐप्स को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
-ईडी अधिकारियों ने बताया है कि ये बेटिंग प्लेटफॉर्म्स विज्ञापन कैंपेन्स में 1xbat और 1xbat जैसे स्पोर्टिंग लाइन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। विज्ञापनों में अक्सर क्यूआर कोड शामिल होते हैं, जो यूजर्स को सट्टेबाजी साइट्स पर री-डायरेक्ट करते हैं। ये भारतीय कानून का स्पष्ट उल्लंघन है।
ईडी के अनुसार- स्टार्स ने इन बेटिंग ऐप्स को जमकर प्रमोट किया
ईडी अधिकारियों ने बताया है कि कुछ जानी-मानी हस्तियों को पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है, जबकि अन्य को जल्द ही नोटिस जारी किए जाने की संभावना है। जानकारी के अनुसार अभी तक सोनू सूद, उर्वशी रौतेला और युवराज सिंह की तरफ से इस मामले को लेकर कोई रिएक्शन नहीं सामने नहीं आया है। वहीं, हरभजन सिंह और सुरेश रैना के सोशल मीडिया स्पोक्सपर्सन ने इस मामले को लेकर कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया है।
बॉलीवुड कलाकारों के अलावा क्रिकेटर्स का नाम भी आया सामने
-ईडी के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बेटिंग ऐप्स के ये प्लेटफॉर्म अक्सर खुद को स्किल-बेस्ड गेम के रूप में प्रमोट करते हैं, लेकिन वह लक बेस्ड आउटकम पर काम करते हैं। इसमें धोखाधड़ी वाले एल्गोरिदम का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में ये गैर-कानूनी है।
-ईडी अधिकारियों के अनुसार इन बेटिंग ऐप्स ने जानी-मानी हस्तियों और इन्फ्लुएंसर्स के साथ साझेदारी करके बड़े पैमाने पर पॉपुलैरिटी हासिल की है। यहां तक कि सरकारी बैन को नजरअंदाज करते हुए 1xBet को सबसे ज्यादा प्रमोटेड संस्थाओं में से एक बताया गया है।
कई मीडिया संस्थानों पर भी लग रहे आरोप
ईडी के अनुसार कई बड़े मीडिया संस्थानों ने भी भारी भरकम पेमेंट लेकर इन बेटिंग ऐप्स के विज्ञापनों को प्रकाशित किया है। ईडी ने मीडिया आउटलेट्स और विज्ञापन फर्मों के 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान ट्रैक किया है। आगे लेनदेन की जांच जारी है।












Click it and Unblock the Notifications