24 साल से Delhi Metro की हर नई लाइन पर ‘पहली सवारी’ करने पहुंच जाते हैं ये शख्स, बना डाला अनोखा रिकॉर्ड
Delhi Metro Anil Marwah First Ride Tradition: दिल्ली मेट्रो शुरू होने के साथ ही एक ऐसा शौक भी जन्मा, जो आज एक अनोखी परंपरा बन चुका है। 65 साल के अनिल मारवाह पिछले 24 साल से हर नई मेट्रो लाइन के उद्घाटन पर सबसे पहले सफर करने की कोशिश करते हैं। जहां आम यात्रियों के लिए नई मेट्रो लाइन सिर्फ सफर को आसान बनाने का जरिया होती है, वहीं मारवाह के लिए यह उनकी यादों और जुनून से जुड़ी खास घटना होती है।
रविवार को जब मजलिस पार्क से मौजपुर बाबरपुर और मजलिस पार्क से दीपाली चौक तक दो नई मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन हुआ, तब भी अनिल मारवाह अपनी खास एल्बम के साथ वहां मौजूद थे और नई लाइन पर सबसे पहले सफर करने वालों में शामिल रहे।

तस्वीरों नहीं, स्मार्ट कार्ड्स का एल्बम (Unique Metro Smart Card Collection)
अनिल मारवाह का शौक थोड़ा अलग है। उनके एल्बम में फोटो से ज्यादा दिल्ली मेट्रो के पहले दिन जारी होने वाले स्मार्ट कार्ड्स की खास जगह है। हर नई लाइन के उद्घाटन के दिन जारी होने वाला कार्ड वे संभालकर रखते हैं।
उनकी एल्बम में सिर्फ कार्ड ही नहीं, बल्कि उद्घाटन के दिन की तस्वीरें, अखबारों की कतरनें और यहां तक कि लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मिला सम्मान भी सुरक्षित रखा गया है। यही वजह है कि मेट्रो के हर उद्घाटन के दिन वे अपनी एल्बम साथ लेकर पहुंचते हैं।
जापान से मिला था मेट्रो का पहला आकर्षण (Inspiration from Japan)
अनिल मारवाह बताते हैं कि दिल्ली मेट्रो के प्रति उनका आकर्षण बहुत पहले शुरू हो गया था। उन्होंने 1988 से 1989 के बीच एक साल जापान में बिताया था। वहां उन्होंने देखा कि मेट्रो ट्रेनें रिहायशी इलाकों के बीच से गुजरती हैं।
उन्हें तभी लगा था कि काश ऐसा सिस्टम दिल्ली में भी हो। जब 25 दिसंबर 2002 को दिल्ली मेट्रो की पहली लाइन शुरू हुई, तब वे राजेंद्र नगर में रहते थे। वे अपने बेटे के साथ शाहदरा पहुंचे ताकि पहली सवारी कर सकें। उस दिन टिकट नहीं मिला, इसलिए उन्होंने स्मार्ट कार्ड खरीदकर पहली यात्रा की।
अब तक जुड़ चुके हैं 42 खास कार्ड (42 First-Day Smart Cards)
उस पहली यात्रा के बाद यह शौक धीरे-धीरे उनकी आदत और फिर परंपरा बन गया। जैसे-जैसे दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क बढ़ता गया, अनिल मारवाह हर नई लाइन के उद्घाटन पर पहुंचते रहे और पहला स्मार्ट कार्ड हासिल करते रहे।
नए कॉरिडोर के साथ उनके संग्रह में अब 41वां और 42वां कार्ड जुड़ गया है। दीपाली चौक स्टेशन से जारी हुआ कार्ड उनके एल्बम का 42वां कार्ड बन गया है।
नई लाइनों से बेहतर होगी कनेक्टिविटी (New Metro Corridors)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इन दोनों नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन किया और बाद में दोपहर 3 बजे से ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इन परियोजनाओं के साथ ही तीन और नई मेट्रो लाइनों की आधारशिला भी रखी गई है।
नई लाइनों में पिंक लाइन का 12.3 किलोमीटर लंबा हिस्सा मजलिस पार्क से मौजपुर बाबरपुर तक और मैजेंटा लाइन का 9.9 किलोमीटर हिस्सा दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक शामिल है। इनसे बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार, मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़ और भलस्वा जैसे इलाकों के लोगों को फायदा मिलेगा।
हर नई लाइन के साथ जुड़ती एक नई याद
दिल्ली मेट्रो के लिए यह सिर्फ एक और विस्तार है, लेकिन अनिल मारवाह के लिए यह उनकी जिंदगी की कहानी का नया अध्याय है। वे उम्मीद करते हैं कि दिल्ली मेट्रो की 25वीं सालगिरह तक भी वे इसी तरह हर नई लाइन पर पहली सवारी करने की अपनी परंपरा को जारी रख पाएंगे।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications