युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट
US Iran War: ईरान के साथ चल रहे भयंकर युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 मार्च को बड़ा दावा किया। उन्होंने दावा किया कि ईरान ने उन्हें बहुत बड़ा और महंगा तोहफा भेजा है। ट्रंप ने इसे "बहुत बड़ा उपहार" बताया और कहा कि इसकी कीमत भी "बहुत बड़ी" है।
ट्रंप की यह टिप्पणी उनके उस ऐलान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने ईरान के साथ लड़ाई में पांच दिवसीय विराम की घोषणा की थी। जिसके बाद लाेग जानना चाह रहे हैं कि आखिर ये महंगा गिफ्ट क्या होगा? आइए जानते हैं...

दरअसल, मंगलवार को ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि ईरान ने उन्हें कुछ अद्भुत दिया, जो मुझे आज ही मिला है।" राष्ट्रपति ने आगे कहा, उन्होंने यह हमें बड़ा गिफ्ट दिया, मेरे लिए इसका मतलब था कि हम सही लोगों के साथ काम कर रहे हैं।"
आखिर क्या है ये गिफ्ट?
ट्रंप ने कहा मैं आपको यह नहीं बताऊंगा कि वह क्या है, लेकिन यह एक बहुत महत्वपूर्ण पुरस्कार था।" अधिक जानकारी मांगने पर, ट्रंप ने केवल इतना कहा कि यह "तेल और गैस से संबंधित" था। यह उन्होंने बहुत अच्छा किया।" ट्रंप ने इसे सकारात्मक घटनाक्रम कहा।
'मुझे लगता है कि हम युद्ध को खत्म करने वाले हैं'
ट्रंप ने दावा किया कि इससे तेहरान में युद्ध समाप्त करने के लिए सही लोगों से बात करने का उनका विश्वास बढ़ा है उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम युद्ध को खत्म करने वाले हैं।" उन्होंने चुटकी भी ली कि उनके रक्षा सचिव और सैन्य प्रमुख ईरान के साथ युद्ध के जल्द समाधान पर खुश नहीं थे, क्योंकि वे लड़ाई जारी रखना चाहते थे।
सिक्योरिटी सचिव ने गिफ्ट के बारे में किया खुलासा
नए अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी सचिव मार्कवेन मुलिन के शपथ ग्रहण समारोह में, ट्रंप ने इस "उपहार" को "बहुत महत्वपूर्ण" और "तेल व गैस से संबंधित" बताया। उन्होंने पुष्टि की कि यह होर्मुज जलडमरूमध्य को तेल यातायात हेतु फिर से खोलने की उनकी मांग से जुड़ा था, लेकिन परमाणु कार्यक्रम से नहीं।
ट्रंप बोले- अमेरिका तेहरान से कर रहा बात
यह रहस्यमयी घोषणा ट्रंप द्वारा ईरान के ऊर्जा संयंत्रों पर प्रस्तावित हमलों को अप्रत्याशित रूप से स्थगित करने के एक दिन बाद आई। हालांकि ट्रंप ने अभी तक उन ईरानी वार्ताकारों का खुलासा नहीं किया है जिनसे अमेरिका तेहरान में बातचीत कर रहा है। सोमवार को, ईरान के ऊर्जा स्थलों पर हमला करने की धमकी को पांच दिनों के लिए टालते हुए उन्होंने केवल एक "शीर्ष व्यक्ति" का जिक्र किया था। ट्रंप ने कहा, "हम वास्तव में सही लोगों से बात कर रहे हैं, और वे इतनी बुरी तरह से एक समझौता करना चाहते हैं।"
तेहरान ने वार्ता मे हिस्सा लेने से किया इनकार
तेहरान ने हालांकि, युद्ध समाप्त करने के लिए किसी भी वार्ता का हिस्सा होने से इनकार किया है। यह संघर्ष अब अपने चौथे सप्ताह में है और इसने सामरिक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाली वैश्विक तेल आपूर्ति को बाधित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications