Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान

Gold Silver Price : ईरान-इजरायल और यूएस के युद्ध के चलते सोना-चांदी का भाव प्रभावित हुआ है, हालांकि बुधवार को सोने की कीमतों में कुछ सुधार देखने को मिला है लेकिन मार्च महीने में वैश्विक अनिश्चितता और निवेशकों की बदलती भावनाओं के कारण यह पीली धातु अभी भी दबाव में है और अब तक इसमें 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है।

आपको बता दें कि आज सुबह बाजार खुला तब 24 कैरेट सोना 3 प्रतिशत से अधिक उछलकर 1,43,339 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। दोपहर चढ़ने के बाद इसमें इजाफा भी देखा गया है लेकिन इस उतार-चढाव ने लोगों को निवेशकों को हैरान-परेशान कर दिया है।

Gold Silver Price Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर, 2 मार्च को यह 1,69,300 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 25 मार्च तक 13.69 प्रतिशत घटकर 1,44,339 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold Silver Rate: चांदी में भी मार्च में बड़ी गिरावट

जो हाल सोने का है वहीं कंडीशन चांदी की भी है, ANI की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी में भी मार्च में बड़ी गिरावट देखी गई है, जो 20 प्रतिशत से अधिक रही है। बुधवार को यह 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर MCX पर 2,36,686 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली, जबकि 2 मार्च को इसकी कीमत 2,96,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

Sona Chandi Bhav: क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि हालिया सुधार के बावजूद कीमती धातुओं में अस्थिरता बनी हुई है। कामा ज्वेलरी के एमडी कॉलिन शाह ने 'डिप पर खरीदारी' पैटर्न का जिक्र किया और पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर नज़र रखने की भी सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि 1,48,000 रुपये एक महत्वपूर्ण प्रतिरोध स्तर है, जिसे पार करने पर कीमतें 1,55,000-1,57,000 रुपये तक जा सकती हैं। यदि ये स्तर टूटते हैं तो 1,30,000-1,32,000 रुपये तक और गिरावट का जोखिम है।

सोना और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव बना रहेगा

ब्रिकवर्क रेटिंग्स के शोध प्रमुख राजीव शरण ने कहा कि जियो-पॉलिटिकल तनाव (जैसे युद्ध या अंतरराष्ट्रीय संघर्ष) के चलते सोना और चांदी में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।जब तक वैश्विक तनाव बना रहेगा, तब तक इन धातुओं में मांग और कीमत दोनों प्रभावित होती रहेंगी और बाजार में अस्थिरता बनी रहेगी। ऐसे माहौल में सोना-चांदी "सेफ हेवन" निवेश बन जाते हैं, इसलिए निवेशकों को जल्दबाजी के बजाय समझदारी से चरणबद्ध निवेश करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+