LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: मिडिल ईस्ट में मचे घमासान का सीधा असर अब आपकी रसोई तक पहुंच रहा है। समुद्री रास्तों में रुकावट और सप्लाई में बाधा आने की वजह से एलपीजी (LPG) के दामों में ₹60 तक की बड़ी बढ़ोतरी देखी गई है। समुद्री रास्ते 'हॉर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) से भारत का 40% कच्चा तेल आता है, लेकिन वहां मचे संकट ने गैस और तेल की सप्लाई में हड़कंप मचा दिया है।
हालांकि भारत सरकार इस समस्या से निपटने के लिए बड़े कदम उठा रही है, लेकिन सप्लाई में कमी की खबर ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग राज्यों और शहरों में लगने वाले टैक्स और ट्रांसपोर्ट के खर्च की वजह से सिलेंडर के रेट्स अलग-अलग होते हैं। आइए जानते हैं आज के ताजा रेट्स क्या हैं।

City-wise LPG prices on 25 March: प्रमुख शहरों में 14.2KG रसोई गैस के दाम
- LPG cylinder prices in Delhi: दिल्ली: ₹913.00
- LPG cylinder prices in Mumbai: मुंबई: ₹948.50
- LPG cylinder prices in Bengaluru: बेंगलुरु: ₹930.00
- LPG cylinder prices in Kolkata: कोलकाता: ₹915.00
- LPG cylinder prices in Chennai: चेन्नई: ₹920.00
- LPG cylinder prices in Hyderabad: हैदराबाद: ₹965.00
- LPG cylinder prices in Lucknow: लखनऊ: ₹950.50
- LPG cylinder prices in Jaipur: जयपुर: ₹916.50
- LPG cylinder prices in Patna: पटना: ₹1002.50
गैस सप्लाई में 46% की गिरावट और किल्लत का डर
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने भारत में एलपीजी का आयात आधा रह सकता है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 60% गैस सऊदी अरब और यूएई जैसे देशों से मंगवाता है, लेकिन युद्ध जैसे हालात की वजह से मार्च के पहले हफ्ते से ही सप्लाई में कमी आई है। आंकड़ों की मानें तो पिछले महीने (फरवरी) के मुकाबले इस महीने गैस आने में 46% की गिरावट आ सकती है।
सरकार ने बनाई नई रणनीति
इस संकट से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल की अगुवाई में एक खास ग्रुप बनाया है। इसमें ONGC, IOC और GAIL जैसी बड़ी कंपनियों के अधिकारी शामिल हैं। मंत्रालय का कहना है कि खाड़ी देशों में गैस प्लांट को हुए नुकसान और समुद्री रास्ते बंद होने की वजह से यह समस्या काफी समय तक चल सकती है। इसी वजह से सरकार अब गैस सप्लाई के दूसरे विकल्पों और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications