Israel-Iran War: Alireza Tangsiri कौन थे, जिन्होंने होर्मुज कराया बंद? अब इजरायल का दावा- 'हमने मार गिराया'
Israel-Iran War Big Update: मध्य पूर्व में चल रही इजरायल-ईरान जंग में आज एक बड़ा मोड़ आ गया है। इजरायल ने दावा किया है कि उसकी एयरस्ट्राइक में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नेवी के कमांडर रियर एडमिरल अलीरेजा तंगसीरी को मार गिराया गया।
हमला ईरान के दक्षिणी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में हुआ, जो होर्मुज जलडमरूमध्य के बिल्कुल पास है।इजरायली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज़ ने खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, 'आईडीएफ ने IRGC नेवी के कमांडर तंगसीरी को समाप्त कर दिया। उनके साथ नेवी कमांड के कई सीनियर अधिकारी भी मारे गए।' काट्ज़ ने तंगसीरी को होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की आवाजाही रोकने और बारूदी सुरंग बिछाने वाली 'आतंकी कार्रवाई' का जिम्मेदार बताया।

Alireza Tangsiri Killed: क्या हुआ ठीक-ठीक?
इजरायली सूत्रों के मुताबिक, तंगसीरी बंदर अब्बास में IRGC नेवी के सीनियर अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे। प्रेसिजन एयरस्ट्राइक में उन्हें और उनके सहयोगियों को टारगेट किया गया। इजरायल का दावा है कि यह हमला 'सटीक और घातक' था। ईरान की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि या इनकार नहीं आया है।
Who Was Alireza Tangsiri: अलीरेजा तंगसीरी कौन थे? कितने ताकतवर?
तंगसीरी IRGC नेवी के सबसे आक्रामक और कट्टर कमांडरों में शुमार थे। 2018 में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई ने उन्हें IRGC नेवी का प्रमुख बनाया था। उन्होंने फारस की खाड़ी और होर्मुज स्ट्रेट में ईरान का समुद्री प्रभुत्व मजबूत किया। लगातार दावा करते थे कि होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पूरा नियंत्रण है। जरूरत पड़ी तो हम इसे बंद कर सकते हैं। IRGC की स्पीडबोट्स, मिसाइलें, ड्रोन और पनडुब्बियों से 24 घंटे निगरानी का जिम्मा संभाला। 2019 में अमेरिका ने उन्हें ग्लोबल टेररिस्ट घोषित कर प्रतिबंध लगा दिए थे।
तंगसीरी हाल के दिनों में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ सबसे मुखर थे। उन्होंने हाल ही में कहा था कि हमारी टारगेट लिस्ट अपडेट हो चुकी है। अमेरिका से जुड़े तेल ठिकाने अब सैन्य ठिकानों के बराबर हैं। पूरी ताकत से हमला होगा।
Middle East War: क्यों है यह हमला इतना अहम?
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया की तेल आपूर्ति का 20-30% गुजरने वाला रास्ता है। ईरान ने हाल के हफ्तों में इसे बंद करने की धमकी दी थी, जिससे वैश्विक तेल कीमतें आसमान छू रही थीं। तंगसीरी इसी ब्लॉकेड के मास्टरमाइंड माने जाते थे। इजरायल का कहना है कि तंगसीरी की मौत से होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुलने का रास्ता साफ हुआ है। ईरान की समुद्री ताकत को बड़ा झटका लगा है। यह अमेरिकी साझेदारों के लिए भी 'महत्वपूर्ण घटना' है।
तंगसीरी ईरान की 'असिमेट्रिक वॉरफेयर' (छोटी नौकाओं, ड्रोन और स्वचालित हमलों) की रणनीति के प्रतीक थे। उनकी मौत ईरान-इजरायल संघर्ष में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। यह हमला फरवरी 2026 से चल रही इजरायल-अमेरिका की संयुक्त कार्रवाई का हिस्सा है। अब तक ईरान के कई हाई-प्रोफाइल कमांडर मारे जा चुके हैं। ईरान ने जवाबी हमले किए हैं, लेकिन तंगसीरी जैसा बड़ा निशाना पहली बार लगा है।












Click it and Unblock the Notifications