Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश, गरज और बिजली से तापमान में गिरावट आई तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले कुछ घंटों में नोएडा, गाजियाबाद, बहादुरगढ़ के कुछ हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और तेज बारिश होगी। मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी कर आंधी-तूफान के दौरान सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

आपको बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली एनसीआर में 26 से 29 मार्च तक भारी बारिश होने के आसार है, इस दौरान दिन में ही अंधेरा छा जाएगा और तेज बारिश होगी। आज सुबह की शुरुआत 18°C के न्यूनतम तापमान और 61% आर्द्रता (humidity) के साथ हुई, जिससे हल्की ठंडक महसूस की गई।

Delhi NCR Weather Today 25 march

Delhi ka Mausam: शनिवार तक होगी बारिश, मौसम रहेगा कूल

हालांकि, दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी, आईएमडी के मुताबिक आज से लेकर शनिवार तक यहां पर हल्की फुल्की बारिश होती रहेगी जिससे मौसम कूल रहेगा तो वहीं यहां पर अधिकतम तापमान शनिवार तक 32-34°C तक जा सकता है जबकि न्यूनतम 16-18°C के बीच रहेगा।

प्रदूषण का स्तर मध्यम से खराब श्रेणी में रह सकता है

वायु गुणवत्ता की बात करें तो इस समय दिल्ली में प्रदूषण का स्तर मध्यम से खराब श्रेणी में रह सकता है। बदलते मौसम और हवा की दिशा के कारण धूल और प्रदूषक कण वातावरण में बने रहते हैं। ऐसे में अस्थमा या सांस की समस्या वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Delhi Weather: 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

दिल्ली-एनसीआर में 28 मार्च को मौसम में बदलाव आएगा। हल्की धूप ज़रूर दिखेगी, पर दिन भर बादल छाए रहने से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं होगी। वहीं, 29 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश लौटेगी, जिससे मौसम सुहावना होगा। आंधी-तूफान और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे पूरा दिल्ली-एनसीआर बारिश देखेगा।

Weather in Delhi: दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मौसम का हाल

  • Weather In North and North-West Delhi गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
  • Weather In Central and New Delhi: यहां आसमान साफ रहने या आंशिक बादल रहने के आसार हैं।
  • Weather In South and South-West Delhi: बादल छाए रहेंगे और रात में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट
यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में तेज बारिश, 80 की स्पीड से चलेंगी हवाएं, UP-बिहार समेत 7 राज्यों में अलर्ट
यह पढ़ें:Maharashtra Weather: महाराष्‍ट्र के इन जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं, होगी तेज बारिश, मुंबई का कैसा रहेगा हाल?
यह पढ़ें:Maharashtra Weather: महाराष्‍ट्र के इन जिलों में चलेगी तूफानी हवाएं, होगी तेज बारिश, मुंबई का कैसा रहेगा हाल?
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+