Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारत में पिछले 10 दिनों में सामने आए रिकॉर्ड Covid-19 पॉजिटिव केस, जानिए, देश में क्यों बढ़ रहे हैं मामले?

नई दिल्ली। एक ओर कोरोनावायरस पॉजिटिव मामलों के निम्न दर को लेकर सरकार अधिक गहन परीक्षण को लेकर अधिक संजीदा नहीं है, तो दूसरी ओर पिछले चार हफ्तों में देश में पॉजिटिव मामलों की दर में लगातार वृद्धि हुई हैं। आईसीएमआर के रिकॉर्ड दर्शाते हैं कि देश में पॉजिटिव मामलों के दर में यह वृद्धि पिछले 10 दिनों में आई है। यानी तब से जब से श्रमिक ट्रेनों से प्रवासी अपने घर लौटना शुरू किया है।

covid

Recommended Video

    Coronavirus: India दुनिया के10 सबसे ज़्यादा प्रभावित देशों की सूची में शमिल हुआ | वनइंडिया हिंदी

    आईसीएमआर के रिकॉर्ड बताते हैं कि गत 16 से 28 अप्रैल के बीच पॉजिटिव मामलों का दर 4.8 फीसदी से घटकर 3.0 फीसदी हो गई थी, लेकिन गत 23 मई के दिन के अंत में पॉजिटिव मामलों का यह दर बढ़कर 7.0 फीसदी पहुंच गया। चौकाने वाले आंकड़े यह हैं कि पिछले चार दिनों में भारत में 6000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं।

    covid

    पॉजिटिव मामलों की प्रवृ्ति में आई यह तेजी वास्तव में पिछले एक सप्ताह में आई है जब देश में प्रवासियों को उनके घर पहुंचाने के लिए लॉकडाउन में छूट दी गई। हालांकि भारत में कुल परीक्षणों में संचयी पॉजिटिव का दर 5 अभी भी फीसदी से कम है, लेकिन पिछले 10 दिनों में पॉजिटिव मामलों में आई वृद्धि पर ICMR डीजी बलराम भार्गव ने स्वीकार किया है कि बढ़ते पॉजिटिव केस देश के लिए चिंताजनक है।

    covid

    हालांकि इस अवधि के दौरान भारत में पॉजिटिव मामलों में मृत्यु दर 3 से 3.5 फीसदी के बीच स्थिर है। सरकारों द्वारा साझा किए गए कई डेटा शीट के अनुसार आम तौर पर कोरोनावायरस के रुझान लॉकडाउन में छूट को प्रतिबिंबित करने में 14-दिन लेते हैं।

    covid

    उदाहरण के लिए, पिछले सप्ताह नीती आयोग के सदस्य डॉ. विनोद पॉल ने कहा कि गत 3 मई को समाप्त हुए लॉकडाउन 2.0 में हुए लाभ 22 मई तक के आंकड़े में प्रतिबिंबित होंगे। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक भारत में अप्रैल के मध्य से लेकर अब तक प्रति दिन 30,000 से लेकर 1 लाख से अधिक तक परीक्षण किया गया है।

    covid

    ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के ऑक्सफोर्ड मार्टिन स्कूल के एक अध्ययन के अनुसार गत 23 मई को भारत लगभग 4.5 फीसदी की संचयी पॉजिटिव मामले दर्ज हुए हैं, जो रैंकिंग के मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका (11.6 फीसदी), ब्रिटेन (7.6 फीसदी), इटली (6.7 फीसदी) और जापान (6.2 फीसदी) से बेहतर है। हालांकि नवीनतम प्रवृत्ति उक्त सूची को प्रभावित कर सकते हैं।

    covid

    भारत में पॉजिटिव मामलों की प्रवृत्ति में आई इस तेजी की प्रमुख वजह रेड जोन से ग्रीन और ऑरेज जोन की ओर प्रवासियों की आवागमन में हुई वृद्धि कही जा सकती है। रेलवे ने पिछले तीन हफ्तों में शहरी केंद्रों से लगभग 40 लाख प्रवासी श्रमिकों को उनके मूल स्थानों पर पहुंचाया है।

    covid

    सूचना के मुताबिक अगले 10 दिनों में रेलवे द्वारा 2600 अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना है। यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे में राज्यों में प्रवासियों के पहुंचने से उपरोक्त सभी राज्यों में पॉजिटिव मामलों में लगतार वृद्धि देखी जा रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+